Saturday, March 07 2026

24 जून से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

FIRSTLOOK BIHAR 17:04 PM बिहार

सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर-16-2023 के मिथिलाजोन के लिए सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा चयनित खिलाड़ियों को जिला पदाधिकारी मनेष कुमार मीणा द्वारा समाहरणालय से हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया गया सीतामढ़ी जिला के क्रिकेट टीम में वैभव मिश्रा (कप्तान), हार्दिक कुमार सत्यानंदन, सत्यम राज, मनमोहन कुमार झा, अमृत कुमार, मोहम्मद साहिल खान, ओमप्रकाश, चितरंजन कुमार, आलोक कुमार सिंह, सुमन कुमार, शिवनंदन गिरी, सौरभ झा, निशांत सिंह, करण कश्यप, मोहम्मद अफजल आलम एवं टीम मैनेजर विवेक मिश्रा उपस्थित थे इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय-2 राम कृष्णा, श्याम किशोर प्रसाद स्पोर्ट्स प्रमोटर सीतामढ़ी, ज्ञान प्रकाश सचिव जिला क्रिकेट संघ उपस्थित थे





सीतामढ़ी का पहला मैच दरभंगा से

सीतामढ़ी का पहला मैच दरभंगा से 24 जून, दूसरा मैच शिवहर से 25 जून तीसरा मैच 29 जून को सुपौल से एवं चौथा मैच 30 जून को मधुबनी से वैशाली के जेपी सिन्हा कॉलेज ग्राउंड में होना है



जिसके लिए जिला पदाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर शुभकामनाएं दी





Related Post