मुजफ्फरपुर : ललित नारायण मिश्र काॅलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेन्ट, मुजफ्फरपुर में महाविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह केन्द्रीय मंत्री डाॅ जगन्नाथ मिश्र की 86वीं जयन्ती शनिवार को मनायी गई इस अवसर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी जिसका विषय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम: अवसर और चुनौतियाँ भी आयोजित की गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो (डाॅ ) रवीन्द्र कुमार आमंत्रित थे
इस अवसर पर बिहार विधान सभा सदस्य और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा भी मौजूद थे
हर व्यक्ति अपने काबिलियत के बल पर अन्य क्षेत्र में सफल हो सकते हैं : नीतीश मिश्रा
इस अवसर पर पूर्व मंत्री व विधायक नीतीश मिश्रा ने कहा कि हमारे जीवन में शिक्षक का योगदान अमूल्य है अतः हर व्यक्ति अपनी काबिलियत के बल पर अन्य क्षेत्र में सफल हो सकते हैं किन्तु एक शिक्षक के रूप में उनका व्यक्तित्व और प्रतिभा विशेष होनी चाहिये एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम से ऐसे व्यक्तित्व का निर्माण सुदृढ़ होगा उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिवार डाॅ जगन्नाथ मिश्र के उन अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है जिससे की यहाँ नामांकित छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के द्वारा जाॅब मार्केट के अनुरूप बनाये जा सके साथ ही उनका चारित्रिक निर्माण कर उन्हें समाज और राष्ट्र निर्माण में जोड़ सकें
शिक्षा के क्षेत्र में डाॅ मिश्र का अविस्मरणीय योगदान रहा : डाॅ के एस शेखर
कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन और सरस्वती वन्दना से हुई तथा महाविद्यालय के कुलसचिव डाॅ कुमार शरतेन्दु शेखर ने अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्रम से किया और प्रतीक चिन्ह भेंट किया डाॅ शेखर ने डाॅ जगन्नाथ मिश्र को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि बिहार के समग्र विकास में खासकर शिक्षा के क्षेत्र में उनका अविस्मरणीय योगदान रहा है उनके मुख्यमंत्रित्वकाल में किये गये कार्यों की लम्बी फेहरिस्त है जिसका एक उदाहरण यह महाविद्यालय भी है
अपनी दूर दृष्टि और युवाओं को सबल बनाने के लिए ही डाॅ मिश्र ने सन् 1973 में मुजफ्फरपुर जैसे पिछड़े शहर में मैनेजमेन्ट काॅलेज की स्थापना की इस वर्ष अपनी शैक्षणिक यात्रा के 50वें वर्ष में महाविद्यालय ने नैक मूल्यांकन में नये मानदण्डों के आधार पर B++ ग्रेड प्राप्त किया जिसे हम पूरे महाविद्यालय परिवार की ओर से डाॅ मिश्र को हमारे भविष्य निर्माता के तौर पर समर्पित करते हैं उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उद्देश्य आत्याधुनिक शिक्षण प्रदान करना है जिसकी शिक्षण विधियों और प्रथाओं में नवीनतम तकनीक की जरूरत है इसके तहत एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम भावी शिक्षकों को नये भारत के भविष्य निर्माण में योगदान देने के लिए सवल बनायेगा
बिहार की उच्च शिक्षा डाॅ मिश्र का सदैव ऋणी रहेगा : रवीन्द्र
प्रतिकुलपति ने कार्यक्रम की सार्थकता के सम्बन्ध में कहा कि डाॅ जगन्नाथ मिश्र जैसे दिवंगत महामना का जयन्ती निश्चित रूप से युवाओं में चरित्र निर्माण को प्रबलता देगा और सार्थक मानव बनाने में प्रेरणादायी होगा उन्होंने कहा कि डाॅ मिश्र प्रख्यात शिक्षाविद्, कुशल प्रशासक के साथ एक सकल राजनेता के रूप में प्रतिष्ठित हैं जिन्होंने अविभाजित बिहार के विकास को एक नई दिशा प्रदान की विशेषकर बिहार की उच्च शिक्षा डाॅ मिश्र का सदैव ऋण रहेगी, क्योंकि उन्होंने एक ठोस बुनियाद पर इसकी विस्तृत रूपरेखा प्रदान की
डाॅ मिश्र ने बिहार के शिक्षण संस्थानों व शिक्षा नीतियों को नये सिरे से गढ़ा : दीप्ताशु भास्कर
संगोष्ठी में विषय प्रवेश करते हुए डाॅ
दीप्ताशु भास्कर ने कहा कि डाॅ जगन्नाथ मिश्र ने बिहार के शिक्षण संस्थानों और शिक्षा नीतियों को नये सिरे से गढ़ा जो कि वर्तमान समय में एकीकृत शिक्षण शिक्षा कार्यक्रम का आधार है उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 2017 से एक परिकल्पना में हमारे समक्ष आया और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत इसे मूर्त रूप देने के लिए दिशा निर्देश जारी किये गये इस कार्यक्रम के द्वारा शिक्षण प्रणाली में एक क्रान्तिकारी परिवर्तन होगा जो कि राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक आर्थिक विकास का सबल यंत्र होगा उन्होंने कहा कि ज्ञान का संरक्षण, सम्बर्द्धन और स्थानान्तरण ही शिक्षा का मुख्य उद्देश्य है अतः बदलते परिवेश की जरूरतों के मद्देनजर शिक्षकों की आवश्यकताओं को एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम सुलभ बनायेगा