Saturday, March 07 2026

वाहन की ठोकर से भाजपा के जमुई जिलाध्यक्ष घायल

FIRSTLOOK BIHAR 14:22 PM बिहार

जमुई : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह शनिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए उनके पैर की हड्डी टूट गई है शरीर में भी कई जगह चोटें आई है



जमुई सदर अस्पताल में उनका ईलाज किया गया



वे खतरे से बाहर बताए जाते हैं चिकित्सकों ने उन्हें विश्राम की सलाह दी है

शादी समारोह से लौटते समय हुई घटना

मिली जानकारी के मुताबिक जिलाध्यक्ष श्री सिंह बीती रात देर रात्रि में विवाहोत्सव में हिस्सा लेने के बाद पैतृक निवास मलयपुर लौट रहे थे शनिवार की अहले सुबह सोनो पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से उनके वाहन की सीधी भिड़ंत हो गई सड़क हादसे में जिलाध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय नागरिकों ने उन्हें आनन - फानन में वाहन से बाहर निकाला और सीधे अस्पताल पहुंचाया ईलाज के दरम्यान चिकित्सकों ने बताया कि उनके पैर की हड्डी टूट गई है और शरीर में कई जगह चोटें आई है लेकिन वे खतरे से बाहर हैं चिकित्सकों ने उनका यथोचित ईलाज किए जाने के बाद उन्हें आवास पर विश्राम करने की सलाह दी है

श्री सिंह मलयपुर स्थित स्थाई आवास पर विश्राम कर रहे हैं

उधर सड़क हादसे में जख्मी होने का समाचार सुनकर परिजन , दलीय समर्थक , शुभचिंतक आदि जन मर्माहत हैं बीजेपी जिला उपाध्यक्ष वृजनंदन सिंह , दुर्गा प्रसाद केशरी , बीजेपी नेत्री साधना सिंह , जिला संवादाता डॉ. निरंजन कुमार , छायाकार राजीव कुमार सिंह उर्फ पप्पू जी , पैक्स के पूर्व अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव आदि ने उनके सड़क हादसे में घायल होने पर दुख प्रकट किया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है



Related Post