Sunday, September 13 2026

युवक को मार कर सड़क किनारे फेका

FIRSTLOOK BIHAR 14:29 PM बिहार

मुजफ्फरपुर जिला के बोचहां थाना क्षेत्र स्थित बुधनगरा वार्ड संख्या 10 में शनिवार की सुबह पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया शव मिलने की सूचना के साथ ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई आसपास के लोग शव के पास जमा हुए और मृतक की पहचान करने में जुट गए



काफी मशक्कत के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी



मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस का यह मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही युवक के मौत का खुलासा हो पाएगा

शरीर पर है जख्म का निशान

शनिवार की सुबह अदिगोपालपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 बुधनागरा गांव के पासवान टोला स्थित सड़क के किनारे लोगों ने एक युवक के शव को देखा लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी , सूचना मिलते ही दारोगा रंजना वर्मा दल बल के साथ मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान करने में जुट गई है वहीं आसपास के लोगों का यह मानना है कि उसकी या तो हत्या की गयी है या फिर नशा खुरानी गिरोह का शिकार होने से उसकी मौत हो सकती है दारोगा रंजना वर्मा ने बताया कि मृतक के चेहरे पर कट का निशान है , मुंह व नाक से ब्लड निकल रहा था, पेट के पास भी काला निशान देखा गया है, इससे यह प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या की गई है उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा मृतक की उम्र लगभग 37 वर्ष के आसपास है





Related Post