Thursday, September 24 2026

नेट परीक्षा में ललित नारायण मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट की छात्राएं उत्तीर्ण

FIRSTLOOK BIHAR 14:24 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : यूजीसी द्वारा संचालित नेट 2023परीक्षा का परिणाम आज वेबसाईट के माध्यम से जारी किया गया जिसमें प्रबंधन विषय में महाविद्यालय की एमबीए कोर्स की फाइनल ईयर की दो छात्राएं सुश्री कात्यायनी शंकर और सुश्री प्रियंका कुमारी ने प्रथम प्रयास में ही सफलता हासिल की छात्रों के समेकित विकास के लिए महाविद्यालय प्रतिबद्ध यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के कुलसचिव डॉ कुमार शरतेंदू शेखर ने चयनित छात्राओं को बधाई दी



उन्होंने कहा कि महाविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और जॉब मार्केट के जरूरतों के अनुकूल छात्रों के समेकित विकास के लिए प्रतिबद्ध है



ज्ञात हो कि इसी वर्ष महाविद्यालय को नैक मूल्यांकन में नए मानदंडों के आधार पर बी प्लस प्लस ग्रेड हासिल हुआ हैमहाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ श्याम आनंद झा ने कहा कि हमारे महाविद्यालय की पठन-पाठन की गुणवत्ता और लाइब्रेरी की सुविधा छात्रों को उनकी लक्ष्य प्राप्त करने में और उनके व्यक्तिगत विकास के अनुरूप है हमारे यहां की छात्राओं ने इसी वर्ष एआईसीटीई द्वारा संचालित एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम में भी एनआईआईटी पटना द्वारा कार्यक्रम के मानदंडों पर चयनित होकर तमिलनाडु में बेहतर प्रदर्शन किया हैइन उपलब्धियों के आधार पर महाविद्यालय को एशिया एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन ने इसी वर्ष मोस्ट प्रोमिसिंग मैनेजमेंट स्कूल इन बिहार के अवार्ड से सम्मानित किया है महाविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ शंकर कुमार सिंह झा ने इस उपलब्धि के लिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाइयां दी



Related Post