जमुई : एसएसबी के महानिदेशक ने पटना में समारोह आयोजित कर उत्कृष्ट सेवा के लिए जमुई के एसपी डॉ. शौर्य सुमन , एएसपी अभियान ओंकार नाथ सिंह और सिपाही पंकज कुमार गोंड को डीजी सिल्वर डिस्क से सम्मानित किया इन लोगों को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया एसपी , एएसपी अभियान और सिपाही को सम्मान मिलने पर जमुई के प्रशासनिक एवं आम क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है
एसएसबी के महानिदेशक ने इस अवसर पर कहा कि जमुई एसपी , एएसपी अभियान और सिपाही ने नक्सली समस्या पर नियंत्रण रखने में सराहनीय भूमिका निभाई है
इन लोगों ने बीते 08 जून 2022 को हार्डकोर नक्सली को दबोचा था इस दरम्यान भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए संबंधित पदाधिकारी और सिपाही ने निष्ठापूर्वक दायित्वों का निर्वहन किया है जो अनुकरणीय है उन्होंने इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की
जन कल्याणकारी योजनाओं से आया परिवर्तन
सर्वविदित है की जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जमुई पुलिस के द्वारा लगातार जन कल्याणकारी योजना चलाए जाने की वजह से लोगों का दिल परिवर्तन हुआ है नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं और आम जनों का सरकार के प्रति भरोसा भी बढ़ा है एसपी के स्तर से नक्सल क्षेत्र के लोगों के बीच स्वरोजगार मुहैया कराए जाने के लिए सामग्री दिए गए जीविका के द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी कई योजनाओं को धरातल पर उतारा गया इससे यहां रहने वाले लोगों के आर्थिक और सामाजिक स्तर में सुधार हुआ
परिणामस्वरूप युवा समेत आम जन नक्सली गतिविधियों से दूर हुए
चलाया नक्सल ऑपरेशन अभियान
एसपी और एएसपी अभियान पुलिस बलों के साथ चोरमारा और गुरमाहा जैसे अति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों के बीच उपयोगी सामग्री का वितरण किया और उन्हें मुख्य धारा में शामिल होने का संदेश दिया इससे लोग जागरूक हुए
इसके अलावे जमुई पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नक्सलियों पर लगाम लगाने के लिए जिला में लगातार नक्सल ऑपरेशन चलाया गया इससे नक्सली या तो बैकफुट पर आए या फिर जिला बदर हो गए