Thursday, October 29 2026

मुजफ्फरपुर का अंशू 15 अगस्त को बैठेगा केबीसी के हाॅट शीट पर

FIRSTLOOK BIHAR 17:47 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सदी के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन के सामने मुुजफ्फरपुुर का लाल हाॅट सीट पर होगा आपको बता दें कि बिहार के मुजफ्फरपुर जिला का सुदूरवर्ती इलाका का एक गांव है हरका कल्याण, जो मीनापुर प्रखंड में पड़ता है इस गांव के स्वर्गीय शुभनारायण शाही का पुत्र है अंशु कुमार शाही



मुजफ्फरपुर के ग्रामीण इलाके से आने वाला यह लाल महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठेगा



14 अगस्त से सोनी टीवी पर केबीसी का 15 वां सीजन शुरू हो रहा है. इसमें इस लाल ने मुजफ्फरपुर की भागीदारी तय कर दी है

बिग बी के सवालों से होगा रू - ब - रू

15 अगस्त को अंशु बिग बी के सवालो से रू-ब-रू होंगे इसके लिए अंशु ने कड़ी तैयारी की है. अप्रैल मे केबीसी के इस सीजन के लिए अंशु ने रजिस्ट्रेशन कराया था. अंशु को बताया गया कि 15 दिन में कॉल आयेगा. मोबाइल के आसपास रहने को कहा गया.दस मई को अंशु को केबीसी से कॉल आया. उस से दो सवाल पूछा गया. पहला सवाल किस राज्य के रक्त से कारपो खुबानी लकड़ी को जीआई टैग दिया गया. अंशु ने जबाब दिया लद्दाख. दूसरा सवाल था मैग्नीफाइन लैंस का काम क्या है. अंशु ने इसका भी बखूबी जबाब दिया.

20 में 17 सवालों का दिया जवाब

अंशु का 28 मई को ऑडि़शन हुआ. इसके बाद अंशु से इटरव्यू मे 20 सवाल पूछे गये. जिसमें से 17 सवालो का अंशु ने सही जबाब दिया. एक जुलाई को अंशु को केबीसी में सेलेक्शन की अधिकृत सूचना दी गयी. अब उसके हॉट सीट पर बैठने की हरी झंडी दे दी गयी है.अमिताभ बच्चन ने जब अंशु से पूछा कि क्या करते हो. अंशु ने कहा कि सुबह नौ बजे से नौ बजे रात तक डीजल जेनरटर ऑपरेटर का काम करता हूं. रात के 11 बजे से सुबह सात बजे तक सिक्यूरिटी गार्ड का काम करते हैं.





Related Post