मुजफ्फरपुर : लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरपुर से जीत दर्ज करने वाले राज भूषण चौधरी को केंद्र में राज्य मंत्री बनाया गया है खास बात यह है कि चौधरी ने पहली बार चुनाव में जीत दर्ज की है इतना ही नहीं वह मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक सदस्य रह चुके हैं
पांच साल पहले राजनीति के मैदान में उतरने का डा. राज भूषण चौधरी का अनुभव अच्छा नहीं रहा पहली बार लोकसभा चुनाव 2019 में वे वीआइपी से उम्मीदवार बने और चार लाख नौ हजार के बड़े अंतर से भाजपा के अजय निषाद से हार गए
हार से हिम्मत नहीं हारी और राजनीति की दिशा को बदला वीआइपी से 2022 में भाजपा में आए बताया जाता है कि मुकेश सहनी को कमजोर करने के लिए अजय निषाद ने भी उन्हें भाजपा में शामिल कराने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सांसद अजय निषाद का टिकट काट दिया और राज भूषण चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया
समय का चक्र बदला बिहार में वोटों के सबसे अधिक अंतर से राजभूषण निषाद ने जीत दर्ज की
पहली जीत के साथ ही मंत्री पद मिलने से डा. राज भूषण बिहार में भाजपा के निषाद चेहरा भी बन जाएंगे
भाजपा के लिए वह वीआइपी के मुकेश सहनी और कांग्रेस में शामिल हुए अजय निषाद की काट साबित हो सकते हैं इसी सोच के साथ भाजपा ने राजभूषण निषाद को पहली जीत के साथ यह तोहफा दिया है
राजभूषण चौधरी की जीवनी के बारे में एक झलक बता दें कि 57 वर्ष के डा. राज भूषण चौधरी पेशे से चिकित्सक हैं समस्तीपुर के रोसड़ा में उनका अस्पताल है अब राजभूषण चौधरी के लिए एक बड़ी चुनौती यह है कि वे मुकेश सहनी की काट कैसे बन पाते हैं मुकेश सहनी, सहनी समाज के बीच अपना बड़ा कद बना चूके हैं मुकेश सहनी से पहले कैप्टन जयनारायण निषाद बिहार के साथ पूरे देश में सहनी समाज के सबसे बड़े चेहरे के रूप में जाने जाते थे उनकी राजनीतिक विरासत को उनके पुत्र अजय निषाद ने संभाला
दो बार मुजफ्फरपुर से सांसद भी बनेलेकिन कहीं न कहीं उनमें कुछ कमी रही, जिसका लाभ मुकेश सहनी ने उठाया मुकेश सहनी का सहनी समाज में बढ़ते कद को देखकर भाजपा ने पहले मुकेश सहनी को अपने गठबंधन में शामिल किया और बगैर चुनाव जीते राज्य सरकार में मंत्री पद देकर विधानपरिषद का सदस्य बनाया लेकिन मुकेश सहनी भाजपा के काबू में नहीं रहे जिसके बाद भाजपा ने हरि सहनी को विधानपरिषद का नेतृत्व सौंप सहनी कार्ड खेलने का प्रयास किया