Saturday, March 07 2026

पेंशन को लेकर आयोजित संकल्प सभा में उमड़ी भीड़ ने लिया संकल्प

FIRSTLOOK BIHAR 05:22 AM बिहार

मुजफ्फरपुर : गरीब जनता पार्टी (लो.) द्वारा मंगलवार को मुजफ्फरपुर के बोचहां प्रखंड अंतर्गत पटियासा पंंचाात के पटियासा चौक पर पेंशनधारियों की मांग को लेकर एक संकल्प सभा का आयोजन किया गया संंकल्प सभा में पेंशन की राशि 400₹ से 2500₹करने की मांग को लेकर पेंशनधारियों को 20 सितंबर को मुजफ्फरपुर जिले के जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष होने वाले विशाल प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया

उपस्थित लोगों ने लिया यह संकल्प

उपस्थित सभी लोगों ने अपना विश्वास जताते हुए यह संकल्प लिया कि आने वाले 20 सितंबर को मुजफ्फरपुर में हजारों की संख्या में उपस्थित होकर हम लोग अपनी मांगों को मजबूती से रखेंगे



यह कार्यक्रम अजय कुमार राज के नेतृत्व में किया गया, वहीं संबोधन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास कृष्ण कवि जी ने किया , सहयोगी के रूप मे डॉ.रौशन कुमार ,राजीव कुमार सिंह,गीता देवी, मिश्री लाल राय, विकाऊ राय,नरेश सिंह, मंतूर राम, भिखारी राम, रंजीत कुमार, मो.मोटीन,मो.मंजूर, मो.साबिर, के साथ सैकड़ो पेंशनधारी उपस्थित हुए l







Related Post