Saturday, March 07 2026

छठ व्रतियो को पूजा सामग्री उपलब्ध करा कर दी शुभकामनाएं

FIRSTLOOK BIHAR 03:33 AM बिहार

मुजफ्फरपुर : इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर की ओर से 10 छठ व्रतियों को पूजा सामग्री दी गई पूजन सामगियों में 10 सूप, नारियल, सारी, लहठी, बिन्दी, सिन्दूर, गेंहू, गुड़ तथा 101 रुपए हर सूप पर रखा गया यह कार्यक्रम माड़ीपुर पावर हाउस स्थित अध्यक्ष रुपा सिन्हा के निवास स्थान से सम्पन हुआ



इस मौके पर अध्यक्ष रुपा सिन्हा ने पूजा सामग्री वितरण करते हुए कहा कि छठ महापर्व है



हम सभी की कोशिश हो कि गरीब से गरीब लोग इस पर्व को पवित्रता से मनाएं यह ध्यान सभी को रखना चाहिए कि आर्थिक परेशानी के कारण कोई श्रद्धालू यह महापर्व मनाने से वंचित नहीं रह जाएं

संगीता वर्मा, पूनम सिंह, मधु साहु, मनीष, रागिनी सिन्हा तथा एडिटर डॉ बेनू वर्तिका उपस्थित थीं



Related Post