उन्होंने कहा कि मैं समाज के हर वर्ग का सहयोग चाहता हूँ ताकि हम एक साथ प्रगति की दिशा में कदम बढ़ा सकें
इसके अलावा, राकेश रौशन ने ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के लक्ष्य पर जोर दिया, लेकिन उन्होंने गठबंधन की सीमाओं को इस दिशा में रुकावट बताया और बिहार के दुर्दशा के लिए गठबंधन की राजीनीत पर भी प्रश्न उठाये
उन्होंने कहा कि गठबंधन की राजीनीति के कारण यह संभव नहीं था कि वह चुनाव यहाँ से लड़ कर अपने लोगो की मदत कर पाये इस वजह से उन्होंने लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया एवं चुनाव में उतरने का निर्णय लिया
माडर्न रावण से तिरहुत को बचाना है
श्री राकेश ने कहा कि रामविलास पासवान के सिध्दांतो पर काधधम करते हुए बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट एजेंडा को तिरहुत में लागू करूँगा गठबंधन में रह कर तिरहुत की बात नहीं की जा सकती थी इसलिए तिरहुत को विनाश से बचाने के लिए गठबंधन से ख़ुद को दूर कियाउन्होंने कहा कि रावण रूपी लोग तिरहुत में लूटते आये हैं, इसलिए मॉडर्न रावण से तिरहुत को बचाना है तिरहुत में बाहरी लोगो का कब्जा है इसलिए तिरहुत के विकास की राजनीति मेरी पहली प्राथमिकता होगी इस बार तिरहुत नतीजा सबको हैरान करने वाला होगा
तेजस्वी यादव के विरोध में राघोपुर से लड़ चुके हैं चुनाव, लाये थे 25 हजार वोट
राकेश रौशन ने हाल ही में लोजपा रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया था और अपनी राजनीति तिरहुत के विकास लिए करने की घोषणा की थी राकेश के 28000 स्नातक मतदाताओं अपने पंजीकरण कर साथ दिया है जिसके कारण उप चुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है
राकेश रौशन बिहार के लोकप्रिय नेता स्वर्गीय बृजनाथी सिंह के बेटे हैं और 2020 विधानसभा चुनाव में राघोपुर विधानसभा में तेजस्वी यादव के खिलाफ 25,000 वोट लाकर सबको चौंका चुके हैं
नामांकन दाखिल के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथ थे समर्थकों का कहना है कि राकेश रौशन तिरहुत स्नातक क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव की उम्मीद बनकर उभरे हैं और उनके नेतृत्व से क्षेत्र को नई दिशा मिल सकती है इस चुनाव में स्थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा भी उठ रहा है