मुजफ्फरपुर : इंडियन ऑयल ने होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (HBCH&RC), मुजफ्फरपुर को रेडियोथेरेपी (LINAC मशीन) भेट की है, जिसकी कीमत लगभग 25 करोड़ रुपये है.इस अवसर पर आयोजित इस समारोह के दौरान संजीव कुमार चौधरी , कार्यकारी निदेशक व राज्य प्रमुख , बिहार एवं झारखंड , ने रेडियोथेरपी LINAC मशीन का परिसंपत्ति हस्तांतरण किया इस मौके पर इंडियन ऑयल के अन्य अधिकारी कमलेश राय (GM-HR), प्रतीक चटर्जी (GM-IC रिटेल सेल्स), श्री राकेश रौशन (CM-HR/CSR), और श्री मनीष कुमार मिश्रा (DRSH) भी उपस्थित रहे इस अवसर पर बोलते हुए श्री संजीव कुमार चौधरी ने कहा की इंडियन ऑयल शुरू से ही समाज के वंचित और जरुरतमन्द लोगों के जीवन मे सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए अपने CSR मदद से हर वर्ष कई कार्य करती रहती है
इंडियन ऑयल ने 2021 से लेकर अब तक HBCH&RC, मुजफ्फरपुर में करीब 28 करोड़ रुपये का योगदान दिया है जैसे पैशन्ट ट्रांसपोर्ट एम्बुलेंस, Colposcope Machine , डे केयर कीमोथेरेपी वार्ड, टीबी परीक्षण के लिए जीन एक्सपर्ट मशीन, डेंटल चेयर और एक्स-रे मशीन तथा हिस्टोपैथोलॉजिकल उपकरण जैसे Penta Head Microscope सम्मिलित हैं उन्होंने इस अवसर पे इंडियन ऑयल के उच्च प्रबंधन को धन्यवाद दिया और कैंसर की रोकथाम में डॉक्टर रविकांत सिंह , प्रभारी, होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (HBCH&RC), मुजफ्फरपुर और उनकी पूरी टीम की प्रशंसा की
उन्होंने यह भी कहा है की इस मशीन की सहायता से मुजफ्फरपुर मे भी रेडियोथेरपी प्रारंभ हो जाएगी, जिससे बिहार तथा आसपास के मरीजों का भी इलाज बहुत ही सस्ते दर पे उपलब्ध हो जाएगा