Saturday, March 07 2026

ठंड को लेकर मुजफ्फरपुर डीएम का आदेश, 11 जनवरी तक आठवीं वर्ग तक बंद रहेंगे शैक्षणिक कार्य

FIRSTLOOK BIHAR 16:55 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : जिला में ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला दंडाधिकारी मुजफ्फरपुर सुब्रत कुमार सेन द्वारा जिला के सभी निजी/ सरकारी विद्यालयों (प्री- स्कूल आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित)‌ में वर्ग आठ तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 11 जनवरी तक प्रतिबंध लगाया गया है वर्ग 8 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाह्न 9:00 बजे से अपराह्न 3:30 बजे के बीच संचालित की जा सकती है

बोर्ड परीक्षा से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियां मुक्त

बोर्ड परीक्षा से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन इससे मुक्त रहेगा



जिला दंडाधिकारी द्वारा निर्गत आदेश 6 जनवरी 2025 से 11 जनवरी 2025 तक मुजफ्फरपुर जिला में प्रभावी रहेगा



अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी एवं पश्चिमी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्ष को इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है





Related Post