मुजफ्फरपुर शहर के जाने माने समाज सेवी रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव और अनेकों संस्थाओं के मार्गदर्शक उदय शंकर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में समाज के बुद्धिजीवियों की एक बैठक हुई बैठक में उपस्थित लोगों ने आजादी के 75 वर्ष बाद भी मुजफ्फरपुर जिले के गौरवशाली इतिहास का वास्तविक चित्रण नहीं होने पर चिंता जताई
वक्ताओं का कहना था कि मुजफ्फरपुर जिले का आजादी की लड़ाई से लेकर सामाजिक शैक्षणिक सांस्कृतिक और राजनीतिक क्षेत्र में अमिट योगदान रहा है
इन कृतियों का उजागर होना जरूरी प्रतीत होता है बैठक के दौरान सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया की मुजफ्फरपुर जिले की स्थापना का यह 150 वर्ष पूर्ण हो रहा है ऐसे में एक स्मारिका का प्रकाशन किया जाए जिसमें मुजफ्फरपुर जिले के गौरवशाली इतिहास और उपलब्धियों का वास्तविक चित्रण हो और समाज के हर तबके से जुड़े वैसे लोग जिनका इस जिले के विकास में योगदान हो उनके संदर्भ में लेख प्रकाशित किया जाए ताकि भावी पीढ़ी अपने जिले की स्थापना से लेकर गौरवशाली विभूतियों के बारे में समग्र जानकारी हासिल कर सके