Saturday, March 07 2026

26 जनवरी हमें हमारे संविधान, लोकतंत्र और स्वतंत्रता के महत्व को याद दिलाती है : रामकुमार

FIRSTLOOK BIHAR 00:00 AM बिहार

कांटी/ मुजफ्फरपुर: डी.ए.वी पब्लिक स्कूल एम.टी.पी.एस काँटी में 76 वा गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मुख्य अतिथि, विद्यालय के प्राचार्य राम कुमार ने झंडोत्तोलन करते हुए बच्चों को संक्षिप्त एवं सारगर्भित संदेश दिया उन्होंने कहा आज का दिन भारत के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय है



26 जनवरी की तारीख हमें हमारे संविधान, लोकतंत्र और स्वतंत्रता के महत्व की याद दिलाती है



गणतंत्र दिवस उत्सव मनाना नहीं है, बल्कि आत्मनिरीक्षण करना है, देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा देने वाला दिन है हमारा देश आज संविधान के अधिनियम की स्वर्ण जयंती भी मनाएगा अपने देश के 76 वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्र‌पति‌ महामहिम प्रबोवो सुबियांतो रहे हमारे देश का संविधान विश्व-के सभी संविधानो में उत्तम है, क्योंकि इसमें अनपढ़ हो या विद्वान सभी की सहभागिता समान होती है इस अवसर पर विद्यालय के तमाम शिक्षक - शिक्षिकाएँ उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ शिक्षक सुधीर कुमार राय ने प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया



Related Post