Saturday, March 07 2026

भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस समारोह

FIRSTLOOK BIHAR 16:02 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया महाविद्यालय प्रांगण में सबसे पहले भारत माता की पूजा की गई उसके बाद झंडोत्तोलन



प्रदेश सचिव रामलाल सिंह, अध्यक्ष प्रो सत्य नारायण गुप्ता ने किया



राष्ट्रीय गान के बाद महाविद्यालय के फिजिकल प्राध्यापक प्रवाल बेरा ने बीएड और डी एल एड के विद्यार्थियों ने झाँकी निकाली उसके बाद महाविद्यालय के प्रभारी डॉ राजेश कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया प्रदेश सचिव ने देश की स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस के ऊपर अपना बौद्धिक दिया और विद्यार्थियों को समझाया कि हम सभी देशवासियों को कितनी कठिनाई का सामना करने के बाद यह आजादी मिली है और हम तब अपने देश में गणतंत्र लागू कर सके हैं महाविद्यालय की विद्यार्थियों ने गणतंत्र दिवस के ऊपर भाषण, स्वागत गीत कविता गीत और नृत्य का आयोजन किया इस सभी कार्यक्रमों को तैयार करने के लिए महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ मिनी कुमारी, डॉ मंजू कुमारी डॉ अनामिका रानी, संजय कुमार गुप्ता कई दिनों से लगे हुए थे महाविद्यालय प्रांगण और वंदना सभागार की सजावट महाविद्यालय के फाइन आर्ट्स के प्राध्यापक मनोज कुमार ने बहुत अच्छे ढंग से करवाया इसकी भूरी भूरी प्रशंसा की गई इस कार्यक्रम का मंच संचालक महाविद्यालय के डी एल एड की छात्र अध्यापिका सुश्री विधि रानी ने बहुत अच्छे ढंग से किया महाविद्यालय के इस रंगारंग उत्कृष्ट कार्यक्रम के लिए सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत भी किया गया और अंत में इस कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों, विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और कार्यकर्ताओं का महाविद्यालय के डीएलएड के विभाग अध्यक्ष डॉ सतीश चंद्र ने धन्यवाद ज्ञापन किया

गणतंत्र दिवस के इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गण सरोज कुमार, सुधीर कुमार ठाकुर, हितेंद्र कुमार, प्रतिमा कुमारी और कार्यकर्ताओं इंद्रभूषण झा, दीपक कुमार, दीपक कुमार दीपू, कमलेश कुमार सिंह, विनोद मल्लिक, रमन पाठक, दीपक कुमार सिंह , सोनू कुमार सभी ने सहभागिता देकर इसको सफल बनाया इस गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम की रूपरेखा महाविद्यालय के सांस्कृतिक प्रमुख डॉ सौरभ ने बनाया और सभी लोगों की मेहनत से इस कार्यक्रम को बहुत धूमधाम से मना कर अपने देश की उन्नति में अपना सहयोग दिया इस गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के साथ किया गया

Related Post