मुजफ्फरपुर : सरस्वती पूजा के सफल एवं सुचारु आयोजन सुनिश्चित करने तथा भूमि विवाद के मामलों का तेजी से नियमानुकूल निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु जिला पदाधिकारी
सुब्रत कुमार सेन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने समाहरणालय सभागार में बैैठक की
अधिकारीद्वय ने दोनों एसडीओ एवं एसडीपीओ को अपने क्षेत्र अंतर्गत शांति समिति की बैठक थानावार करने तथा पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु अपेक्षित सहयोग एवं निर्देश से अवगत कराने का निर्देश दिया पूजा के अवसर पर डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया गया
बताया गया कि आदेश का उल्लंघन करनेवालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
कोई भी विसर्जन जुलूस तय रूट लाइन से ही जायगा बिना स्कोर्ट के एक भी जुलूस नहीं निकाले जाएंगे अधिकारीद्वय ने सभी थानाध्यक्ष को अपने क्षेत्र अंतर्गत आयोजन स्थल एवं जुलूस मार्ग का निरीक्षण करने तथा मूर्ति स्थापन हेतु नियमानुसार लाइसेंस देने का निर्देश दिया पुरानी घटनाओं एवं मामलों पर अपेक्षित प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया सरस्वती पूजा के अवसर पर ड्रोन द्वारा मानिटरिंग तथा वीडियोग्राफी कराई जाएगी ताकि नियम का उल्लंघन करनेवालों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जा सके इस अवसर पर जगह-जगह लगने वाले मेला, झूला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजक को नियमानुसार लाइसेंस लेने तथा सुरक्षा मानक का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश एसडीओ एसडीपीओ को दिया उन्होंने शराबबंदी कानून का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा जगह-जगह पर वाहन की जांच कर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया लगातार छापेमारी अभियान जारी रखने तथा दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने को कहा जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने तथा सक्रिय एवं तत्पर होकर कार्य करने का सख्त निर्देश दिया है
सोशल मीडिया द्वारा अफवाह फैलाने वाले तथा सामाजिक सद्भाव भंग करने वाले असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी तथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी
भूमि विवाद के मामलों के निष्पादन के लिए प्रत्येक शनिवार को थाना पर अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को संयुक्त रूप से सुनवाई करने तथा पोर्टल पर प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया एसडीओ एवं एसडीपीओ को 15 - 15 दिन पर बैठक करने तथा कम प्रगति वाले थानों को चिन्हित कर सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया
बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता राजस्व संजीव कुमार, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था सुधीर कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी श्रीमती श्रेया श्री, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी अमित कुमार सहित कई जिलास्तरीय अधिकारीगण तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी अंचलाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्ष संबद्ध थे