सीतामढ़ी : सब-ए-बरात पर्व,शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से आयोजन को लेकर सीतामढ़ी डीएम एवं एसपी ने बुधवार को अधिकारियों की बैठक बुलाई बैठक में बताया गया कि सभी आवश्यक तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं सीतामढ़ी जिलाधिकारी रिची पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक अमित रंजन के द्वारा इस संबंध में आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दी गई
पर्व के अवसर पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए
विधि व्यवस्था संधारण हेतु पर्याप्त संख्या में सुपर जोनल दंडाधिकारी, सेक्टर दंडाधिकारी, वरीय पदाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी /पुलिस बलों को प्रतिनियुक्त किया गया है सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को स- समय अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर योगदान देने की हिदायत दी गई है दोनों अधिकारी ने कहा कि कार्य में किसी भी तरह की कोताही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
सोशल मीडिया पर विशेष नजर
निर्देश दिया कि शब-ए-बारात और पर्व के अवसर पर अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शे सामाजिक सौहार्द में खलल डालने वाले तत्वों के विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है सोशल मीडिया पर जातिगत एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले पोस्ट के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है निर्देश दिया गया है कि उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने में जरा सी भी शिथिलता नहीं बरती जाए उपद्रव फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध दंड प्रक्रिया संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी
आपदा शाखा में नियंत्रण कक्ष
उक्त अवसर पर जिला आपदा शाखा में 24x 7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया जिसका दूरभाष नंबर 06226- 250316है नियंत्रण कक्ष 13 फरवरी के 2 बजे अपराह्न से 14 फरवरी तक कार्य करेगा
शराब खरीद बिक्री करने वालों पर रखें विशेष नजर
निर्देश दिया गया है कि शराब की खरीद बिक्री में शामिल लोगों पर सख्ती बरती जाए लगातार छापेमारी की जाए चिन्हित शराब माफियाओं पर नकेल कसते हुए विधि सम्मत आवश्यक कार्रवाई की जाय बॉर्डर एरिया में विशेष तौर पर ध्यान देंसाथ ही सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले तथा फसाद की मंशा रखने वालो,अश्लील एवं भड़काऊ गीतों के विरुद्ध सीधे एएफआईआर करने का निर्देश दिया गया है
ब्रीफिंग में सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय सभी वरीय एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे