Saturday, March 07 2026

नवोदय विद्यालय में होगा गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण : जिलाधिकारी

FIRSTLOOK BIHAR 16:47 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिलांतर्गत विद्यालयों के कुशल प्रबंधन एवं सुचारु संचालन करने के साथ ही आधारभूत संरचनाओं का निर्माण करने तथा शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा सतत एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है इस क्रम में जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कुढ़नी प्रखंड अंतर्गत खरौनाडीह स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्र- छात्राओं को आवश्यक सुविधाओं तथा संसाधनों से युक्त करने के निमित्त संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ समाहरणालय सभागार में एक बैठक आयोजित की बबैठक में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया



जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि जिला पदाधिकारी ने खरौनाडीह जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया था तथा छात्र-छात्राओं से आवश्यक फीडबैक प्राप्त किया था



तदनुसार विद्यालय के समुचित विकास के निमित्त जिलाधिकारी ने अधिकारियो के साथ बैठक की

जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में 48 बेड का गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण करने का निर्देश स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के कार्यपालक अभियंता को दिया साथ ही बॉयज हॉस्टल का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा परिसर में डिजिटल लाइब्रेरी हेतु नया भवन का निर्माण किया जायगा 40×23 वर्गफीट का डिजिटल लाइब्रेरी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा तथा छात्र-छात्राओं के लिए कंप्यूटर इंटरनेट फर्नीचर एवं अन्य संसाधन से लैस होंगे इसके अतिरिक्त विद्यालय में जलापूर्ति का कार्य लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता द्वारा किया जाएगा तथा विद्युत संयोजन का कार्य बिजली विभाग के माध्यम से कराया जाएगा

बनेगा मनरेगा पार्क

विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के लिए खेल के मैदान के रूप में बैडमिंटन कोर्ट और बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण किया जाएगा साथ ही परिसर में मनरेगा पार्क बनेंगे जिसमें फूलदार पौधे तथा झूला लगाए जाएंगे विद्यालय में जल निकासी की समुचित व्यवस्था के तहत नाला का निर्माण किया जाएगा

इसके अतिरिक्त परिसर में पेवर ब्लॉक का कार्य तथा वृक्षारोपण किए जाएंगे जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को पूरी जवाबदेही के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य ससमय पूरा करने का निर्देश दिया



Related Post