Saturday, March 07 2026

कांटी नगर परिषद में जाम की समस्या को लेकर डीएम से मिले पूर्व मंत्री अजीत कुमार, डीएम ने दिया जल्द कार्रवाई का आश्वासन

FIRSTLOOK BIHAR 06:10 AM बिहार

मुजफ्फरपुर : पूर्व मंत्री ई अजीत कुमार कांटी नगर परिषद के मुख्य मार्गों पर व्यस्ततम समय में भाड़ी वाहनों के परिचालन से उत्पन्न जाम की समस्या को लेकर सोमवार को डीएम से मिले डीएम को इस संबंध में एक पत्र सौंपकर समस्या से अवगत कराया

डीएम को सौंपे पत्र में पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने बताया कि कांटी नगर परिषद के प्रमुख मार्गों पर पिछले कई महीने से स्थानीय लोगों को महा जाम का सामना करना पड़ रहा है



प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भाड़ी वाहनों के परिचालन से महा जाम की समस्या बनी रहती है, जिस वजह से स्थानीय लोगों के साथ-साथ स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र - छात्राएं व आम लोग घंटो जाम में फंसे रहते हैं



खासकर स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को जाम के कारण घंटो भूखे-प्यासे फंसा रहना पड़ता है

इतना ही नहीं कांटी गंडक नहर से मोरसर तक जाने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क के किनारे बसे लोगों को प्रदूषण के कारण जीना मुहाल हो गया है स्थानीय लोग कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हो गये हैं जो बेहद चिन्ता का विषय है

श्री कुमार ने बताया कि कांटी थर्मल पावर, कांटी रैक पॉईंट तथा शिवहर जाने वाली गाड़ियों से नगर क्षेत्र का वातावरण प्रदूषित हो गया है पटना व मुजफ्फापुर से शिवहर जाने वाली सभी छोटी बड़ी गाड़ियों का परिचालन अब कांटी नगर परिषद के मुख्य सड़को से ही हो रहा है जिस कारण लगातार दुर्घटनाएं भी हो रही है

स्थानीय पुलिस सूचना के वावजूद ट्रेफिक सिस्टम को रोट्रेट करने में पूरी तरह विफल है जिस बजह से लोगों में धीरे-धीरे आक्रोस बढ़ रहा है



विदित हो कि कौंटी नगर परिषद एक बड़ा व्यावसायिक हब बन गया है इस बाजार में गल्ला, खाद्यान, कपड़ा, सोना बॅाँदी, फल सब्जी का बड़ा कारोवार होता है जिस बजह से प्रतिदिन सुबह से शाम तक दस हजार से अधिक लोग नगर परिषद में आबा जाही करते हैं

श्री कुमार ने डीएम स कहा कि जनहित में व्यसत्तम समय में भाड़ी वाहनों का परिचालन बंद कराया जाय, साथ ही नगर परिषद के व्यस्तम चौक चौड़ाहों को चिह्नित कर ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति किया जाय ताकि कांटी नगर परिषद के आम लोगों को राहत मिल सके

डीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को दिया निर्देश

जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी, पुलिस उपाधीक ,पश्चिमी व ट्रैफिक डीएसपी से एक सप्ताह के अंदर प्रतिवेदन समर्पित करते हुए जाम की समस्या से निपटने के लिए SSP से शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया



Related Post