Sunday, September 13 2026

पंख से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है।मंजिल उन्हीं को मिलती है जो अपनी लड़ाई स्वयं लड़ते हैं: श्वेता कुमारी सिंह

FIRSTLOOK BIHAR 11:56 AM बिहार

मुजफ्फरपुर : पंख से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती हैमंजिल उन्हीं को मिलती है जो अपनी लड़ाई स्वयं लड़ते हैंहर स्त्री को खुद पर विश्वास होना चाहिए



महिला सशक्तिकरण समय की मांग है पर अभी भी महिला को समान अधिकार पाने के लिए संघर्ष करना पर रहा है



अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बार एसोसिएशन तथा बिहार फेडरेशन ऑफ वूमेन लॉयर्स के संयुक्त तत्वाधान में बार लाइब्रेरी भवन में आयोजित महिला संवाद में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह ने उक्त बाते कहींउन्होंने कहा कि जिले में महिलाओं को सुरक्षा दिलाना उनकी प्रथम प्राथमिकता होगीप्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश नमिता सिंह ने कहा सशक्त नारी, सशक्त समाज की पहचान हैमहिलाएं न केवल परिवार की रीढ़ होती है बल्कि समाज ,देश ,दुनिया के विकाश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैसंघ की अध्यक्ष डॉ संगीता शाही ने अतिथियों का स्वागत किया एवं आज के दिन को महत्वपूर्ण बताते हुए चुनौतियों का सामना कर आगे बढ़ने और अपनी पहचान खुद गढ़ने का आह्वान किया समारोह को जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव अखिलेश्वर प्रसाद सिंह , रविप्रताप,सहायक सचिव कमलेश्वर महतो,पूर्व संयुक्त सचिव विनोद कुमार ने भी संबोधित कियाइस अवसर पर अधिवक्ता रंजू सिंहा,ऋचा स्मृति,कंचन कुमारी,शिल्पी खुशबू,अर्चना शाही,सुमन कुमारी,मधु कुमारी, प्रीति रंजन, कल्याणी कपूर,कनीज फातिमा,कंचन सुधा,सोनम कुमारी,रूपम ,रागिनी, मेनका,कुमारी प्रियंका सिंह,वंदना प्रीतम,अनुप्रिया,अलका शरण,सविता,पल्लवी, रानी, नीता,सोनी ,कुमारी रंजना इत्यादि ने भी विचार व्यक्त किया



Related Post