Saturday, March 07 2026

होली में उपद्रवी तत्वों पर कड़ी नजर रखनें का निर्देश, डीजे पर प्रतिबंध

FIRSTLOOK BIHAR 18:17 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : प्रेम, भाईचारा, शांति सद्भाव का महान पर्व होली का आयोजन शांति व सौहार्दपूर्ण संपन्न सुनिश्चित करने तथा विधि व्यवस्था संधारित रखने हेतु जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार द्वारा अधिकारियो एवं जिला शांति समिति के सदस्यों के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक की गई बबैठक में समिति के सदस्यों से आवश्यक सुझाव एवं फीडबैक भी प्राप्त किया गया

जिलाधिकारी ने कहा है कि रंगों का त्योहार होली हंसी-खुशी तथा शांति सद्भाव का महान पर्व है



इसलिए सभी लोग आपसी प्रेम और भाईचारा कायम रखते हुए पर्व का शांतिपूर्ण रूप से सुरक्षित एवं संयमित होकर आयोजन करें



उन्होंने जिलावासियों से शांति व्यवस्था तथा विधि व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन का अपेक्षित सहयोग करने की अपील की है

बाबा गरीब नाथ मंदिर के प्रधान पुजारी तथा शांति समिति के सदस्य विनय पाठक ने कहा है कि पंचांग के अनुसार 13 मार्च को होलिका दहन एवं 15 मार्च को होली मनाया जाएगा इस आशय की जानकारी श्री पाठक ने शांति समिति की बैठक में भी सदस्यों को दी

होली पर्व के सफल एवं सुचारु आयोजन हेतु अधिकारीद्वय ने थानाध्यक्ष तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी/ अंचलधिकारी को होलिका दहन वाले स्थलों को चिन्हित करने तथा स्थलीय विजिट कर स्थिति का जायजा लेने का निर्देश दिया गया बैठक में अवगत कराया गया कि होलिका दहन का आयोजन किसी संवेदनशील एवं विवादित स्थल पर न हो अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी एवं पश्चिमी को होलिका दहन स्थलों से संबंधित रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया

उपद्रवी तत्वों कठोर कार्रवाई का निर्णय

सामाजिक विद्वेष पैदा करने वाले, सामाजिक सद्भाव भंग करने वाले तथा अफवाह फैलानेवाले, विधि व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक और उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी उन्होंने असामाजिक तत्वों के विरूद्ध 107 की निरोधात्मक कार्रवाई में तेजी लाने तथा प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा



होली में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध

डीजे का उपयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है इसके लिए डीजे एवं साउंड बाक्स थानों में जब्त रखने का निर्देश दिया गया

भोजपुरी के सस्ते दोहरी अर्थ वाले अश्लील गानों के प्रसारण पर रोक लगाया गया है अश्लील गाने महिलाओं की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं तथा छोटे-छोटे बच्चों को भी गलत संदेश देकर गलत दिशा में जाने के लिए प्रेरित करता है अश्लील भोजपुरी गानों के प्रसारण को रोकने हेतु इस प्रकार के मामले को चिन्हित कर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 296 /79 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी

हुडदंगियों पर कड़ी नजर का निर्देश

होली में हुडदंगियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी तथा कठोर कार्रवाई की जाएगी शराबबंदी अभियान के तहत शराब का सेवन, बिक्री, परिवहन, उत्पादन करने वालों के विरुद्ध छापेमारी अभियान तेज रखने तथा गिरफ्तारी एवं प्राथमिकी दर्ज करने का सख्त निर्देश दिया गया इसके लिए वाहन जांच का भी सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया गया

सड़कों पर बाइकर्स की गतिविधि पर भी कड़ी नजर रखी जाएगीपकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी

शहर की दुकानों में मिलावटी खाद्य पदार्थ की जांच हेतु सैंपल कलेक्ट करने तथा नियमानुसार जांच कर दोषी को चिन्हित करने तथा कठोर कार्रवाई करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया इसके लिए फुड इंस्पेक्टर को सक्रिय एवं तत्पर होकर खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने हेतु विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया

अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी एवं पश्चिमी को थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक संपन्न करने तथा सरकारी दिशा निर्देश से अवगत कराने का निर्देश दिया गया

Related Post