मुजफ्फरपुर : जीरो डेथ के संकल्प के साथ हर घर के पैरेंट्स/अभिभावक को एईएस के लक्षण, बचाव एवं सावधानी से अवगत करायें तथा लक्षण दिखते ही त्वरित रूप में सरकारी अस्पताल पहुंचे ट्रेंड डाक्टर की सेवा उपलब्ध होगी यह बातें जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने एईएस की रोकथाम,बचाव एवं जागरूकता हेतु ग्रामीण चिकित्सक, मुखिया एवं विकास मित्र की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में कही
बैठक से मुसहरी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाई गई जिसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अगले आदेश तक वेतन बंद करने का निर्देश दिया
साथ ही सिविल सर्जन को मुसहरी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के विरुद्ध प्रपत्र क गठित करने तथा निलंबन हेतु अनुशंसा अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग को भेजने का निर्देश दिया बैठक में विलंब से उपस्थित होने वाले मीनापुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया
उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को एईएस से संबंधित कार्य को प्राथमिकता के आधार पर मिशन मोड में जवाबदेही से करने का निर्देश दिया है उन्होंने कहा कि इस कार्य में कोताही एवं लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी ड्यूटी से गायब एवं लापरवाह अधिकारी एवं कर्मी को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
बैठक मे एईएस के लक्षण की चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों में बुखार,सिरदर्द,बेहोशी, चमकी का कोई लक्षण जैसे ही प्रतीत हो तो बिना देर किए हुए निकटतम प्राथमिक /सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपलब्ध वाहन से पहुंचाएं सरकारी अस्पताल में प्रशिक्षण प्राप्त ट्रेंड डॉक्टर द्वारा एसओपी के तहत समुचित इलाज तत्परता के साथ किये जाएंगे तथा बच्चे सुरक्षित घर वापस लौट जाएंगे
उन्होंने बच्चों के प्रति सावधानी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को धूप में अनावश्यक ना जाने दें तथा प्रतिदिन दो बार नहलायें इसके अतिरिक्त चमकी की तीन धमकी के तहत खिलाएं, जगाएं, अस्पताल ले जाएं का पालन करने को कहा
उन्होंने शनिवार के संध्या चौपाल को गति प्रदान करने के निमित्त सभी को शिरकत करने की अपील की तथा पंचायत के हर व्यक्ति को एईएस के लक्षण, सावधानी एवं बचाव के बारे में जागरूक करने को कहा महादलित टोलों में विकास मित्र को हर घर के व्यक्ति को जागरुक एवं प्रेरित करने को कहा कोई कठिनाई होने पर
जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 06212266055
06212266056
टाल फ्री नंबर
18003456629
पर संपर्क किया जा सकता है
एईएस के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक लाख पंफलेट जिला को उपलब्ध कराया गया है जिलाधिकारी ने कार्य योजना तैयार कर 84000 पंपलेट प्रत्येक प्रखंड के हर पंचायत के हर घर में सीडीपीओ की निगरानी में सेविका सहायिका द्वारा वितरित किया जाएगा, जबकि 16000 पंपलेट का वितरण आशा कार्यकर्ता द्वारा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की निगरानी में वितरित किया जाएगा जिलाधिकारी ने शनिवार तक हर घर में प्रचार सामग्री वितरित करने का निर्देश दिया ताकि शनिवार के संध्या चौपाल में दृष्टिगोचर हो
अपने घर के बच्चे की भांति ही दूसरे परिवार के बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति भी गंभीर एवं संवेदनशील होने की जरूरत है इसके लिए हर घर के बच्चे के स्वास्थ्य की चिंता करने तथा सर्वप्रथम स्वयं जागरूक एवं सतर्क रहने तथा दूसरों को भी जागरूक एवं प्रेरित करने की आवश्यकता पर बल दिया
उन्होंने घर-घर में प्रचार सामग्री वितरित करने, हर पंचायत में साप्ताहिक संध्या चौपाल निश्चित रूप से करने तथा हर व्यक्ति को जागरुक एवं सजग रहने को कहा
पूर्व एसीएमओ डॉ सतीश कुमार को पीएचसी/सीएचसी का भ्रमण कर डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी के प्रशिक्षण की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करने तथा सभी को ट्रेंड कर सक्रिय एवं तत्पर रखने का निर्देश दिया