28 मार्च से ही पंचायत स्तरीय कर्मियों द्वारा वंचित लाभुकों से आवेदन प्राप्त करने की कार्रवाई शुरू है शिविर के दिन लाभुकों के बीच हकदारी का होगा वितरण इसको लेकर मुुजफ्फरपुुर डीएम सुब्रत कुमार सेन ने जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ सोमवार को बैठक कर शिविर के सफल एवं सुचारु आयोजन निर्देश दिया
पंचायत सचिव एवं विकास मित्रों को शिविर का व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया ताकि शिविर में अधिकाधिक sc/st परिवारों को लाभान्वित किया जा सके
डीडीसी को प्रत्येक शुक्रवार को साप्ताहिक मीटिंग कर शिविर की सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया
जिला अंतर्गत सभी महादलित टोलों में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया जाएगा विभिन्न विभागों के लिये पंचायत स्तरीय कर्मियों / विकास मित्रों के द्वारा 28 मार्च से ही आवेदन पत्र प्राप्त की जा रही है तथा जिस पर समुचित कार्रवाई करते हुए शिविर में लाभुकों के बीच हकदारी (entitlement) का वितरण किया जाएगा
14 अप्रैल को कुंढनी प्रखंड के पंचायत छाजन हरिशंकर पूर्वी के छाजन दरघा महादलित टोला में विशेष विकास शिविर प्रारंभ होगा
19 अप्रैल से प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को महादलित टोलों में विशेष विकास शिविर का आयोजन होगा
जिला अंतर्गत सभी पंचायत में से आधे पंचायत के एक-एक महादलित टोला में बुधवार को तथा आधे पंचायत के एक-एक महादलित टोला में शनिवार को शिविर का आयोजन होगा
विशेष विकास शिविर का आयोजन पंचायत सचिव एवं विकास मित्र के द्वारा किया जाएगा जिसमें संबंधित विभागों के सभी पंचायत स्तरीय कर्मी उपस्थित रहेंगे प्रत्येक पंचायत में शिविर के लिए पंचायत शिविर टीम गठित किया गया है विकासशील कैंप के लिए प्रखंड स्तरीय एक शिविर प्रभारी होंगे
जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने शिविर के सफल एवं सुचारु आयोजन करने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को तिथि वार माइक्रो प्लान तैयार करने का निर्देश दिया है साथ ही उप विकास आयुक्त को प्रत्येक शुक्रवार को उक्त आयोजन कार्यक्रम संबंधित बैठक करने तथा प्रभावी मॉनिटरिंग कर विशेष विकास शिविर का सफल आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है
इस शिविर में सभी विभागों के द्वारा संचालित कल 22 योजनाओं से संबंधित हकदारी बांटा जाएगा तथा छूटे हुए लाभुकों से आवेदन पत्र शिविर में प्राप्त किए जाएंगे और शिविर में ही आवेदनों का निष्पादन किया जाएगा
विदित हो कि 28 मार्च 2025 से ही पंचायत स्तरीय कर्मियों तथा विकास मित्रों के द्वारा वंचित लाभुकों से आवेदन प्राप्त कर संबंधित विभागों को उपलब्ध कराया जा रहा है सभी विभागों को उन आवेदनों का त्वरित निष्पादन करते हुए हकदारी उपलब्ध कराना है ताकि शिविर के दिन लाभुकों के बीच हकदारी का वितरण किया जा सके
जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को पंचायत सचिव एवं विकास मित्र के माध्यम से शिविर के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया है ताकि महादलित टोलों के अधिकाधिक व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा सके
शिविर में सभी विभागों द्वारा अपने-अपने विभागीय योजनाओं से संबंधित पंपलेट का वितरण भी किया जाएगा
शिविर समाप्ति के उपरांत प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है
बैठक में उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिम श्रीमती श्रेयाश्री, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी अमित कुमार जिला परिवहन पदाधिकारी श
कुमार सत्येंद्र, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार जिला पंचायत राज पदाधिकारी नवीन कुमार जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल प्रसाद सहित कई अन्य जिला स्तरीय अधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारी जुड़े हुए थे