Saturday, March 07 2026

अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर का आयोजन

FIRSTLOOK BIHAR 17:58 PM बिहार

कुढ़नी/ मुजफ्फरपुर : हर टोला- हर परिवार- हर सेवा के संकल्प एवं उद्देश्य के साथ जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के वंचित परिवारों को लाभान्वित एवं हकदारी प्रदान करने के निमित्त कुढ़नी प्रखंड अंतर्गत छाजन हरिशंकर पूर्वी पंचायत के छाजन दरघा अनुसूचित जाति टोला में डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर का आज शुभारंभ किया गया शिविर का उद्घाटन जिला पदाधिकारी एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया इस अवसर पर आयोजित शिविर में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने बच्चों को विद्यालय अवश्य भेजने तथा शिक्षित करने की आवश्यकता पर बल दिया तथा शिविर से लोगों को लाभ उठाने की अपील की





बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित विशेष विकास शिविर में जिला पदाधिकारी के द्वारा 23 लाभुकों को 8 विभागों के विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करते हुए स्वीकृति पत्र/हकदारी प्रदान किया गया





मुख्यमंत्री क्रय नीति योजना के अंतर्गत 4 लाभुकों को वास भूमि की हकदारी/ स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया सतत जीविकोपार्जन योजना से 6 लाभुकों को , मनरेगा जॉब कार्ड दो व्यक्ति को, बुनियाद केंद्र द्वारा दो दिव्यांगजन को ट्राई साइकिल तथा दो को चश्मा, कुशल युवा कार्यक्रम से दो लाभुकों को लाभान्वित किया गया साथ ही आयुष्मान कार्ड दो व्यक्ति को, आधार कार्ड दो व्यक्ति को, राशन कार्ड एक व्यक्ति को प्रदान किया गया

उल्लेखनीय है कि छाजन दरघा में 2000 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमें से 1800 लाभुकों को हकदारी/स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया है अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छूटे हुए योग्य परिवारों को सरकार की 22 कल्याणकारी/ विकासात्मक योजनाओं के अंतर्गत आच्छादित करने की कार्रवाई सतत एवं प्रभावी रूप से जारी है शिविर में छाजन हरिशंकर पूर्वी पंचायत के 13 वार्डों के काफी संख्या में स्थानीय व्यक्ति उपस्थित हुए, सरकारी लाभ लेकर उत्साहित हुए एवं सरकार की सराहना की

मुजफ्फरपुर जिला के 373 पंचायत में कार्यरत विकास मित्रों द्वारा विकास रजिस्टर के माध्यम से निर्मित 2384 अनुसूचित जाति एवं जनजाति टोलों में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें कुल 206177 परिवारों को आच्छादित किया जाएगा कुढनी प्रखंड अंतर्गत 39 पंचायतों के 214 अनुसूचित जाति एवं जनजाति टोलों में शिविर का आयोजन कर कुल 21399 परिवारों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा छाजन दरघा के कुल 355 परिवारों को आच्छादित किया जाएगा



कुल 373 पंचायत के लिए 373 पंचायत टीम का गठन किया गया है जिसमें पंचायत सचिव, विकास मित्र, राजस्व कर्मचारी, टोला सेवक, आवास सहायक, पंचायत रोजगार सेवक, किसान सलाहकार,सीएम जीविका, आशा कार्यकर्ता, ममता कार्यकर्ता, एएनएम, सामुदायिक सेवा केंद्र ऑपरेटर, गैस वेंडर, नल जल पंप ऑपरेटर, पंचायत तकनीकी सहायक, आंगनवाड़ी सेविका, स्वच्छता पर्यवेक्षक, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक, लाइनमैन, कस्टमर सर्विस प्वाइंट सहायक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर शामिल हैं शिविर के सफल एवं सुचारु आयोजन तथा मॉनिटरिंग के लिए प्रत्येक शिविर हेतु एक-एक शिविर प्रभारी बनाए गए हैं शिविर आयोजन की जिम्मेदारी संबंधित पंचायत के विकास मित्र एवं पंचायत सचिव को दी गई है

विदित हो कि 19 अप्रैल से प्रत्येक बुधवार को जिले के आधे पंचायत के एक-एक टोला में तथा प्रत्येक शनिवार को जिले के आधे पंचायत के एक-एक टोला में शिविर का आयोजन किया जाएगा प्रत्येक शिविर के आयोजन तिथि से 3 दिन पूर्व ही उसे टोले के सभी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवारों को विकास मित्र द्वारा आमंत्रित किया जाएगा प्रत्येक शिविर में उसे टोले के सरकारी योजना से लाभान्वित व्यक्ति द्वारा सफलता की कहानी सुनाई जाएगी प्रत्येक शिविर में सभी विभागों के काउंटर लगेंगे जिसमें छूटे हुए लाभुकों द्वारा दिए गए आवेदनों का आन स्पाट निष्पादन किया जाएगा

इस शिविर का उद्देश्य विभिन्न विभागों की 22 कल्याणकारी योजनाओं से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सभी टोलों को शत प्रतिशत आच्छादित करना है

इन शिविरों के आयोजन से पूर्व ही सभी वंचित परिवारों का आवेदन प्राप्त कर निष्पादन किया जा रहा है तथा शिविर में उनकी हकदारी (entitlement) वितरण की जाएगी किसी कारणवश यदि कोई लाभुक छूट जाते हैं तो शिविर में उनका आवेदन लिया जाएगा जिसका ऑन स्पॉट निष्पादन संबंधित विभाग द्वारा किया जाएगा प्रखंड स्तर पर प्रत्येक शिविर का पर्यवेक्षण प्रखंड के नामित वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा जिला स्तर से उप विकास आयुक्त, डीआरडीए डायरेक्टर, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी को प्रभावी मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है

आज के विशेष शिविर में सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी श्रीमती श्रेया श्री, डीआरडीए निदेशक श्री अभिजीत चौधरी, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरजीत कुमार, अंचलाधिकारी अनिल कुमार संतोषी, प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा उमेश चंद्र प्रसाद, पंचायत के मुखिया सुमंगल सहनी सहित सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तथा भारी संख्या में स्थानीय व्यक्ति उपस्थित हुए

Related Post