मुजफ्फरपुर: संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती गोबरसही अंबेडकर पार्क में धूमधाम से मनाई गई !पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों को संबोधित करते हुए कहा की डॉक्टर अंबेडकर सामाजिक असमानता व भेदभाव के खिलाफ आजीवन संघर्ष करते रहे! भारतीय संविधान के शिल्पकार थे! बाबा साहेब की प्रेरणा से हर वर्ग के लोगों को सामाजिक न्याय मिला! पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला मंत्री ने कहा की बाबा साहेब आजीवन शोषित, पीड़ित व दलित समाज के विकास के लिए संघर्ष किया! उन्होंने लोगों से शिक्षित बने और संगठित रहने की अपील की!
माल्यार्पण करने वाले में मझौली खेतल विकास मंच के अध्यक्ष सह पूर्व उप मुखिया सुनील कुमार गुप्ता, रज्जु दास, सियाराम पासवान ,प्रमोद दास, भोलाराम ,संजय पासवान, विकास पासवान धनेश्वर पासवान प्रेम पासवान ,राजकुमार पासवान, राजेंद्र राम, राजेश नारायण तिवारी, बाबूलाल पासवान, हरे राम मिश्रा, मणि मिश्रा, अनिल पासवान, मोहन पासवान आदि दर्जनों लोग शामिल हुए!