मुजफ्फरपुर : जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता सभी महत्त्वपूर्ण विभागों की एक बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई बैठक में स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, महिला संवाद कार्यक्रम, डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान, नल जल योजना, आपूर्ति टास्क फोर्स, पंचायत सरकार भवन, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना , निर्वाचन आदि योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक निर्देश दिया गया
गर्मी के मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी ने हर घर में नल का जल तथा खराब चापाकलों की मरम्मती कर शुद्ध पेय जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है
उन्होंने कहा कि सात निश्चय योजना के तहत हर घर में नल का जल सुनिश्चित कराने हेतु अधिष्ठापित नल के जल की जांच जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम द्वारा कराई गई है
उन्होंने खराब पड़े हुए नल को चालू करने का निर्देश दिया इसके अतिरिक्त गर्मी की तपिश एवं आम लोगों के लिए पेयजल की जरूरत को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न स्थलों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बंद चापाकलों की सूची 25 अप्रैल तक तैयार करने तथा मिशन मोड में मरम्मती पूरा करने का निर्देश दिया है
18 अप्रैल को महिला संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा ग्रामीण विकास विभाग , जीविका द्वारा यह कार्यक्रम संचालित है इस कार्यक्रम के तहत मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत प्रतिदिन 58 ग्राम संगठन स्तर पर कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जाएगा तथा यह कार्य 60 दिनों तक चलेगा जिला में कुल 3507 ग्राम संगठन है महिला संवाद कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु व्यापक प्रचार प्रसार की व्यवस्था की गई है जिला में 29 जागरूकता रथ आएंगे जो पूर्ण रूप से ऑडियो वीडियो से सुसज्जित रहेगा जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी द्वारा 18अप्रैल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा जो सभी प्रखंडों में भ्रमण कर महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से अवगत कराएगा
महिला संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं, आकांक्षाओं एवं सुझावों के बारे में जानकारी प्राप्त करना है तथा उसके समाधान के संबंध में महिलाओं का विचार प्राप्त करना है साथ ही महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराना है
विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान तथा संघर्ष करने वाली महिलाओं का अनुभव तथा उनका अभिमत भी साझा किया जाएगा कार्यक्रम के सफल एवं सुचारू आयोजन हेतु जिला एवं प्रखंड स्तरीय अनुश्रवण समिति तथा महिला संवाद प्रबंधन समिति का गठन किया गया है जिलाधिकारी ने जिला परियोजना प्रबंधक जीविका तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को सरकारी मार्गदर्शन के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम का सफल आयोजन करने का निर्देश दिया है
डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छूटे हुए परिवारों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाना है इसके लिए सरकार द्वारा डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान की शुरुआत की गई है तथा 22 सेवाएं/योजनाओं से आच्छादित किए जाएंगे 19 अप्रैल को 178 टोलों में विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा जो जून तक चलेगा
इन सेवाओं में प्रमुख रूप से आधार कार्ड, राशन कार्ड,आयुष्मान कार्ड, पानी ,बिजली,जॉब कार्ड,श्रम कार्ड ,जन्म प्रमाण पत्र आदि की सेवाएं ऑन स्पॉट प्रदान की जाएगी इसके लिए 2384 महादलित टोलों को चिन्हित किया गया है अब तक 72402 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमें से 12783 आवेदन का निष्पादन किया गया है जिलाधिकारी ने जिला कल्याण पदाधिकारी तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को सरकारी दिशा निर्देश के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा कोई घर एवं कोई परिवार सरकारी सेवाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे इसका विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया इसके लिए उप विकास आयुक्त को नियमित रूप से कार्य की प्रगति की समीक्षा करने तथा सुधार लाने का निर्देश दिया गया