Saturday, March 07 2026

गलत वंशावली बनाने से इन्कार करने पर सरपंच पर हमला, जमकर पिटाई, पैसे भी छिने

FIRSTLOOK BIHAR 00:00 AM बिहार

पारू / मुजफ्फरपुर : सरपंच को ग्राम पंचायत में आपसी झगड़े व वाद-विवाद के निपटारे को लेकर कानूनी अधिकार मिला हुआ है लेकिन इस कानून के राज में सरपंच भी सुरक्षित नहीं हैं गलत तरीके सें वंशावली नहीं बनाने पर दबंगो ने सरपंच पर ही हमला बोल दिया



सरपंच ने पुलिस से गुहार भी लगाई, लेकिन दबंग गिरफ्तार नहीं हो पाया



आपको बता दें कि यह मामला मुजफ्फरपुर के पारू प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत का है सरपंच राकेश कुमार ने जो पुलिस को आवेदन दिया है उसे पढ़कर आप समझ सकते हैं कि कानून के राज में कौन कितना सुरक्षित है और पुलिस क्या ऐक्शन लेती है

सरपंच राकेश कुमार का थाने में दिये गए आवेदन हम आपको हुबहू पढ़ाते हैं

श्रीमान थानाध्यक्ष महोदय, थाना- पारू, मुजफ्फरपुर
निवेदन पूर्वक कहना है कि मैं राकेश कुमार, पिता स्व. रामवीर सिंह, ग्राम रघुनाथपुर, थाना- पारू, जिला - मुजफ्फरपुर का स्थाई निवासी हूँ मैं वर्तमान में अभी पारू प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम कचहरी रघुनाथपुर का सरपंच हूँ यह कि दिनांक-15-04-2025, समय करीब 1 बजे रात्रि में दाह संस्कार के बाद श्मशान घाट से लौट रहे थे तभी दुखन सरैया मोड़ के पास पहुंचे तो पहले से घात लगाकर प्रकाश चन्द्र सिंह उर्फ सोनू सिंह, पिता स्व. ब्रजदेव सिंह निवासी ग्राम-रघुनाथपुर थाना - पारु, जिला गुजफ्फरपुर एवं दो अज्ञात व्यक्ति मुझे घेर लिया और गाली गलौज करने लगा जब मना किए कि गाली नहीं दो इसी बात पर मुझे मारने पीटने लगा जब चिल्लाए तो दाह संस्कार से लौट रहे व्यक्तियों के द्वारा बचाया गया तभी तीनो व्यक्ति भाग गए

फिर दिनांक - 16-04-2025 को प्रखण्ड कार्यालय पारू, मुजफ्फरपुर से लौटकर अपने घर आ रहे थे, तो समय करीब 6:30 बजे शाम में प्रकाश चन्द्र सिंह उर्फ सोनू सिंह अपने दरवाजे के सामने सड़क के पास दो अज्ञात व्यक्ति के साथ मुझे घेर लिया और तीनो व्यक्ति हाथ में लिए लाठी, उंटा एवं रड से मुझे मारने-पीटने लगा प्रकाश चन्द्र सिंह उर्फ सोनू सिंह मुझे रड से बाए पैर पर मारा तो में जमीन पर गिर गया उसके बाद जान मारने के नियत में मेरे माथा पर प्रहार किया तो मेरा माथा फट गया और खून बहने लगा इसी बीच दोनो अज्ञात व्यक्ति मेरे पॉकेट से 2,500 रु० (दो हजार पाँच सौ) कर निकाल लिया और प्रकाश चन्द्र सिंह उर्फ सोनू सिंह मेरे गले से सोना का चैन करीब 80,000 रु० (अस्सी हजार रू०) का छीन लिया जब हल्ला हुआ तब ग्रामीण लोग जुटे तो बीच बचाव किए उसके बाद तीनो व्यक्ति जान से मारने का धमकी देते हुए भाग गया ग्रामीणो के सहयोग से अपने परिवार के सदस्यों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पारू गए जहाँ मैं अपना ईलाज कराए घटना का कारण है कि प्रकाश चन्द्र सिंह उर्फ सोनू सिंह के द्वारा पूर्व में गलत वंशावली बनाने का दबाव दिया लेकिन गलत वंशावली बनाने से इनकार किए जिसको लेकर घटना को अंजाम दिया गया है
अतः श्रीमान से निवेदन है कि उपरोक्त बातो पर ध्यान देते हुए आवश्यक कारवाई की जाए जिसके लिए में श्रीमान का सदा अभारी रहूँगा श्रीमान का विश्वासी राकेश कुमार सरपंच ग्राम कचहरी रघुनाथपुर ग्राम - रघुनाथपुर थाना - पारू जिला - मुजफ्फरपुर मोबाइल नं.- 9304136548

Related Post