मुजफ्फरपुर : ग्रामीण विकास विभाग जीविका के तत्वावधान में ग्राम संगठन के स्तर पर आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ किया गया मुख्य कार्यक्रम मुसहरी प्रखंड अंतर्गत पताही स्थित पंचायत भवन के प्रांगण में आयोजित किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी ने शिरकत की महिला संवाद का शुभारंभ जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त तथा अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया
जिला परियोजना प्रबंधक जीविका अनिशा ने स्वागत भाषण देते हुए महिला संवाद के उद्देश्य, प्रासंगिकता एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की
कार्यक्रम में कई महिलाओं ने अपेक्षा , आकांक्षा, समस्या, समाधान के संदर्भ में अपना अनुभव शेयर की उन्होंने जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि सरकारी योजनाओं से लाभ उठाकर वे न केवल अपनी आर्थिक स्थिति अच्छी की बल्कि बेटे बेटियों ने शिक्षित होकर नौकरी हासिल की
अपने अपने जीवन की इन कहानियों को पताही पंचायत की जमीला , प्रमिला देवी, विनीता देवी, सरिता दीदी, गीता देवी आदि ने सुनाई जमीला ने बताया कि उनकी बेटी को सरकार से साइकिल, पोशाक, पोषाहार तथा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लाभ प्राप्त हुआ है साथ ही सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत सरकारी प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई उनकी बेटी 64 वीं बीपीएससी में सीओ तथा 65 वीं बीपीएससी में बिहार प्रशासनिक सेवा में चयनित हुई है उन्होंने सरकार के योगदान की तारीफ करते हुए धन्यवाद ज्ञापित की
प्रमिला देवी ने बताया कि उन्हें शौचालय, बिजली, गैस, राशन आदि में सहयोग प्राप्त हुआ है सरकारी सहायता प्राप्त कर बेटा बेटी को पढ़ाया लिखाया
इनका बेटा और बेटी दोनों बीपीएससी शिक्षक बने है
विनीता देवी ने बताया कि उन्हें इंदिरा आवास के तहत घर, शौचालय मिला है सरकारी सहायता से दुकान चलाकर बच्चों का भरण पोषण कर रहे हैं
सरिता दीदी ने बताया कि सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत अर्जित आय से बेटी का भरण- पोषण एवं पढ़ाई लिखाई करा रहे हैं
गीता देवी ने आवास योजना, उज्ज्वला योजना, साइकिल, पोशाक ,शौचालय आदि का लाभ प्राप्त करने तथा आर्थिक स्थिति में सुधार होने की चर्चा की
कार्यक्रम में डीडीसी , अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी ने भी विचार व्यक्त करते हुए अपनी माताजी के संघर्ष, कठिनाई के दौर तथा समाधान हेतु जुनून, जज्बा के द्वारा बेटे और बेटियों को मुकाम दिलाने में उनके अप्रतिम योगदान की चर्चा की
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि आप सब अपनी अपनी अपेक्षाएं एवं आकांक्षाएं महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से प्रस्तुत करें बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने हेतु क्या योजना है, आवश्यक सुझाव देने की अपील की ताकि उनके उपयुक्त सुझाव को जरूरत के अनुसार सरकार अपने नीतिगत निर्णय में शामिल कर सके
उन्होंने महिलाओंच से सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा लाभ उठाने की अपील की उन्होंने लोगों से सकारात्मक सोच विकसित करने तथा नकारात्मक विचारों एवं बुराई से विशेषकर नशे की आदत से परिवार को दूर रखने की अपील की
आज 16 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिले में कुल 3507 ग्राम संगठन है
महिला सशक्तिकरण हेतु सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु मुजफ्फरपुर जिला में अभी 16 जागरूकता रथ परिचालित है जो सभी प्रखंडों में भ्रमण कर लोगों को जागरुक एवं प्रेरित करेंगा