कांटी / मुजफ्फरपुर : भगवान परशुराम के जयंती पखवाड़े के मौके पर रविवार को क्षेत्र के पानापुर बजरंगबली चौक के पास एक निजी सभागार में ब्राह्मण मिलन समारोह संपन्न हुआ सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व मुखिया परशुराम झा तथा संचालन मुखिया इंद्र मोहन झा ने किया
सम्मेलन का शुभारंभ राज्य के पूर्व मंत्री अजीत कुमार, बाबा गरीब नाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक व विष्णु कांत झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया
इस शुभ अवसर पर पंडित नथुनी तिवारी के नेतृत्व में 21 पंडितों ने स्वस्तिवाचन किया
सम्मेलन के प्रारंभ में सैकड़ो की संख्या में उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपना श्रद्धा व्यक्त किया सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा भगवान परशुराम तप-- त्याग व बलिदान के प्रतिमूर्ति हैं वे आज भी जीवित हैं, एवं अदृश्य होकर अपने वंशजों व समाज के कल्याण के लिए निरंतर अपना आशीर्वाद प्रदान करते रहते हैं आज उन्हीं के पुण्य प्रताप से इस समाज मे अत्याचारी --जुल्मी का पतन हो रहा है उन्होंने कहा कि हमें भगवान परशुराम के कृतित्व व्यक्तित्व से सीख लेकर गलत का प्रतिकार करना चाहिए उन्होंने कहा की भूमिहार व ब्राह्मण दोनों भगवान परशुराम के ही संतान हैं हमें समाज की तरक्की के लिए अपने संबंधों को और अधिक मजबूत बनाना है उन्होंने कहा मैं हमेशा समरस समाज के निर्माण के लिए लड़ाई लड़ा हूं, आगे भी लड़ता रहूंगा मिलन समारोह में 500 से अधिक ब्राह्मण समाज के प्रमुख लोग शामिल थे
विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मेलन को संबोधित करते हुए पंडित विष्णु कांत झा ने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा दान , ज्ञान और समाज निर्माण के लिए अपनी अग्रणी भूमिका निभाया है और आगे भी निभाते रहेगा पंडित विनय पाठक ने सामाजिक व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि अब भी यदि हम एकजुट नहीं हुए तो हमारे समाज का सर्वांगीण विकास कतई संभव नहीं है
मौके पर सम्मेलन को पंडित अशोक झा, पंडित साकेत रमन पांडे, पंडित शंभू नाथ चौबे , पंडित मुरारी तिवारी , पंडित मुरारी झा, पंडित रामनरेश पाठक, पंडित नथुनी तिवारी, पंडित सुबोध पांडे ,अभिनंदन पांडे, ओमप्रकाश तिवारी ,चंदन पांडे, त्रिलोकी नाथ तिवारी, ओमप्रकाश झा ,संतोष पांडे, रामबाबू पांडे, विनय कुमार झा, पप्पू मिश्रा ,कौशल दुबे ,पुतुल झा ,सुबोध चौबे, राकेश चौबे, मंकू पाठक, नीरज प्रकाश, पंडित अंजनी झा, पंडित देवेंद्र झा आदि ने संबोधित किया एवं समाज से एकजुट होने की अपील की