Saturday, March 07 2026

बेेतिया जीएमसीएच :सिटी स्कैन को पहुंच मरीज तो कहा गया, बिजली नहीं है! नहीं होगी जांच

FIRSTLOOK BIHAR 08:26 AM बिहार

बेतिया: राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में उस समय मरीजों और परिजनों की बेचैनी बढ़ गई जब बिजली नहीं होने की बात कह सीटी स्कैन एवं एक्स-रे जांच ढप हो गयी दरअसल बुधवार की रात से ही बिजली गुल थी गुरुवार की सुबह अस्पताल खुलते ही परिजन अपने मरीज के साथ जीएमसीएच पहुंचने लगे



मरीजों की कतार लंबी होने लगी



तभी जानकारी मिली की देर रात से ही बिजली नहीं है लाइट आने पर जांच शुरू होगी अस्पताल के कर्मियों ने कहा कि इसकी जानकारी बिजली विभाग को दी गई है घंटों इंतजार करने के बाद परिजन अपने मरीज के साथ बिना जांच वापस लौट गए कुछ तो इघर-उघर भटकते रहे हालांकि अस्पताल में जेनेरेटर की सुविधा उपलब्ध है पर सीटी स्कैन एवं एक्स-रे मशीन उससे नहीं चलायी जाती है इससे आम एवं खासकर गरीबों को परेशानी होती है अब सवाल ये यह है कि इतने बड़े अस्पताल में हम जांच के लिए बिजली पर निर्भर रहेंगे जेनेरेटर की सुविधा नहीं मिलेगी

सैकड़ों की तादात में आएं मरीजों को बैरंग वापस लौटना पड़ा अस्पताल अधीक्षक डॉ सुधा भारती ने बताया कि इसकी जानकारी बिजली विभाग को दी गई है जल्द बिजली बहाल हो जाएगी और जांच शुरू होगी हालांकि सीटी स्कैन एवं एक्स-रे सेवा आउटसोर्सिंग से चलती है पर मरीजों को परेशानी होती है

सतीश चन्द्र तिवारी, बेतिया

First look bihar

Related Post