Saturday, March 07 2026

कांटी क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर पूर्व मंत्री अजीत कुमार चिंतित, पुलिस को ठहराया जिम्मेदार

FIRSTLOOK BIHAR 01:48 AM बिहार

कांटी / मुजफ्फरपुर : राज्य के पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार ने कांटी क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधी घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त किया है उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते अपराधी घटनाओं के लिए स्थानीय पुलिस को पूरी तरह जिम्मेवार ठहराते हुए कहा है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण ही हर हफ्ते कांटी क्षेत्र में बड़ी लूट व हत्या की घटना घटित हो रही है उन्होंने भिड़ भार वाले कांटी बाजार से दिन के उजाले में गला व्यवसायी व सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू गुप्ता के प्रतिष्ठा से लगभग 20 लाख रुपया अपराधी द्वारा लूट लिए जाने की घटना को काफी गंभीर घटना बताते हुए कहा है कि इस घटना से कांटी बाजार ही नहीं संपूर्ण कांटी क्षेत्र में दहशत व भय का माहौल व्याप्त हो गया है जो गंभीर चिंता का विषय है





उन्होंने पुलिस के आलाधिकारी से इस लूट कांड को चुनौती के रूप में लेने एवं तत्काल अपराधियों का गिरफ्तारी कर लूटे गए राशि को बरामद करने की मांग की है



उन्होंने कहा कि यदि पुलिस अपराधिक घटनाओं पर शीघ्र लगाम नहीं लगाएगी तो मै सत्ता शासन का परवाह किए बिना कांटी में अमन चैन के लिए सड़क पर उतरकर बेईमान पुलिस कर्मियों व अपराधियों के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दूंगा श्री कुमार ने कहा कि पीड़ित व्यवसायी पप्पू गुप्ता जी से बात हुई है , आगामी सोमवार को पुलिस महानिदेशक से मिलुंगा एवं उन्हें सारी घटना क्रम से अवगत कराकर त्वरित कार्रवाई करने की मांग करूंगा



Related Post