मुजफ्फरपुर : आर डी जे एम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कार्यरत कुशल चिकित्सक एवं शिक्षक एनाटॉमी के विभागाध्यक्ष प्रो० डॉ० विनोद कुमार के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गई कॉलेज के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि डॉ० विनोद कुमार एक कुशल चिकित्सक एवं कुशल शिक्षक थे उनके निधन से एनाटॉमी विभाग ही नहीं, पूरे महाविद्यालय की अपूरणीय क्षति हुई है
कॉलेज के प्रशासनिक पदाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि डॉ० विनोद कुमार का व्यक्तित्व बहुमुखी था
वे छात्रों में इतने लोकप्रिय थे कि उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरा छात्रवर्ग मर्माहत हो गया इस दुःख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवार को सहन करने का धैर्य प्रदान करें
निधन की सूचना मिलते ही महाविद्यालय की सभी कक्षाएं एवं महाविद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता को स्थगित कर छुट्टी घोषित कर दी गई
महाविद्यालय में चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, छात्र एवं छात्राओं 2 मिनट का ने मौन धारण कर शोक व्यक्त किया
डॉ० शंकर दयाल सिंह, डॉ० अरुण पांडेय, डॉ० बिमल कुमार गुप्ता, डॉ० अभिषेक कुमार सिन्हा, डॉ० अनामिका, डॉ० साधना सिंह, डॉ० कमलाकांत मिश्रा, डॉ० आर. एस. प्रसाद, डॉ० प्रभात कुमार, डॉ० प्राची प्रिया, डॉ० सोनी रानी, डॉ० सृष्टि, डॉ०दीपक, डॉ० विकास रंजन, डॉ० पियूष भारद्वाज, डॉ० राजवर्धन, डॉ० स्वाति सुमन, डॉ० खुशबू रानी, डॉ० रशीद अनवर, डॉ० रोहित कुमार सिंह, डॉ० अशीम शेखर, डॉ० राहुल मोहन आदि ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया
विदित हो कि आर डी जे एम मेडिकल कॉलेज से पहले डॉ० विनोद कुमार एस. के. एम. सी. एच. (SKMCH) में कार्यरत थे कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे कल रात्रि पटना में उनका देहांत हो गया दाह संस्कार दीघा घाट पर हुआ, जहां महाविद्यालय की तरफ से चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ० उदय कुमार के साथ कई चिकित्सक उपस्थित थे