Thursday, April 23 2026

ललित नारायण मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेन्ट, मुजफ्फरपुर के दो छात्रों का टीसीएस में चयन

FIRSTLOOK BIHAR 16:49 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : ललित नारायण मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेन्ट, मुजफ्फरपुर के एमबीए के चौथे सेमेस्टर के छात्र एवं छात्राओं का कैम्पस रिक्रूटमेंट के लिए ऑनलाइन टेस्ट का आयोजन टीसीएस के द्वारा किया गया जिसमें सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार (5 मई, 2025) के उपरांत छात्र आयुष राज एवं प्रशांत कुमार का टीसीएस में मैनेजमेन्ट ट्रेनी (Management Trainee) के पद पर सफलतापूर्वक चयन हुआ है कम्पनी ने इस पद हेतु रूपया 5.88 लाख प्रतिवर्ष का ऑफर दिया है

महाविद्यालय के नियोजन अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि कैम्पस रिक्रूटमेंट के लिए डालमिया सिमेन्ट (भारत) लि. बजाज ऑटो क्रेडिट लि., आईसीआईसी प्रूडेंशियल लाईफ इन्श्योरेंस, ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक, मुथूट फाइनेंस लि. एवं आईसीआईसी बैंक जैसी कम्पनियों कैम्पस रिक्रूटमेंट कर चुकी है और आशा व्यक्त की है कि इसी शैक्षणिक सत्र में और कुछ बड़ी कम्पनियों छात्रों के कैम्पस रिक्रूटमेंट का सुअवसर प्रदान करेगी





इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. मनीष कुमार एवं कुलसचिव डॉ. कुमार शरतेन्दु शेखर ने इस अभूतपूर्व सफलता के लिए चयनित छात्रा को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी







Related Post