Thursday, April 23 2026

कांटी गोसाई टोला निवासी मृतक शंभू सहनी के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री अजीत कुमार , दिया सांत्वना

FIRSTLOOK BIHAR 13:53 PM बिहार

कांटी : कांटी नगर परिषद क्षेत्र के कांटी गोसाई टोला मलंग स्थान के निकट शुक्रवार को नदी में एक व्यक्ति की शव मिली थी स्थानीय लोगों ने शव की पहचान शम्भु सहनी उम्र लगभग 40 वर्ष ग्राम गोसाई टोला वार्ड 8 के निवासी के रूप में की थी बताया जाता है कि मृतक व्यक्ति बीते 2 दिन से घर से गायब था



वही, मामले की जानकारी के बाद कांटी पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की तफ्तीश की थी



वही, शनिवार को राज्य के पूर्व मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता ई. अजीत कुमार ने मृतक शंभू सहनी के पैतृक गांव गोसाई टोला पहुंचे जहां उनके परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली एवं उनके परिजनों को सांत्वना दिया पूर्व मंत्री अजीत कुमार को मृतक के परिजनों ने बताया कि घटना के बाद अब तक प्राथमिकी दर्ज या उनके फर्द बयान नहीं लिया गया है जिस पर श्री कुमार ने मामले की जानकारी के बाद मौके से ही दूरभाष पर कांटी थानेदार रामनाथ प्रसाद से बात कर यथाशीघ्र मृतक के घर पहुंच कर उनके परिजनों का फर्द बयान लेने की बात कहें साथ ही घटना की जांच करने को कहा पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि वे मृतक के परिजनों के साथ में है एवं जहां उनकी जरूरी होगी वे हर संभव मदद करेंगे श्री कुमार के समक्ष मृतक शंभू सहनी के पत्नी राधिका देवी ने अपने बच्चे रूपेश कुमार , संतोष , सुभाष , गायत्री व सीमा के साथ फफककर रो पड़ी एवं इस दुःख के घड़ी में सहयोग करने की अपील की जिसपर श्री कुमार ने हरसंभव मदद करने की बात कहे एवं कहा की इस मामलें को वरीय अधिकारियों से अवगत कराएंगे इस मौके पर स्थानीय नगर पार्षद राममोहन पासवान उर्फ मुन्ना, पूर्व पार्षद उमेश सहनी समेत शत्रुघन भगत, जितेंद्र कुमार एवं अन्य सैकड़ों ग्रामीण भी मौजूद थे



Related Post