मुजफ्फरपुर : को बी.आर. अम्बेदकर बिहार विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के निर्देश के आलोक में ललित नारायण मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेन्ट, मुजफ्फरपुर के प्रांगण में शनिवार को विश्व तम्बाकू निषेध जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया उपस्थित छात्र-छात्राओं के समक्ष सदर अस्पताल मुजफ्फरपुर के डॉ. नवीन कुमार (एन.सी.डी.ओ. सह ए.सी.एम.ओ.) ने तम्बाकू सेवन से उत्पन्न बीमारियों का उल्लेख किया कैंसर जैसी बीमारी एवं लीवर में संक्रमण किस प्रकार से प्रभावित होता है-उन्होंने इसकी विस्तृत जानकारी दी
उन्होंने कहा कि सिगरेट एवं अन्य प्रकार के तम्बाकू सम्बन्धित उत्पाद का उपयोग करना ही इसके जिम्मेदार होते हैं अतः इनके सेवन से बचाव ही उपचार है
डॉ. आकांक्षा, कैंसर विशेषज्ञ ने भी अपने कैंसर सम्बन्धित ज्ञान को साझा किया नवयुवक एवं नवयुवतियाँ जो नशे की लत में पांस रही हैं वे सभी इन आदतों से अपने को दूर कर सकने के लिए अपने आहार-विहार पर ध्यान दें नशे से दूर होकर कब्ज एवं तनाव जैसी अवयवों से बचाव किया जा सकता है नशा से मानसिक रोग, जो विकृति के रूप में समाज में फैल रही है, उसके उपचार हेतु मनोचिकित्सक रविअंश कुमार ने भी अपने व्यावहारिक ज्ञानों को साझा किया
इस आयोजन के समापन पर छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने शपथ लिया कि तम्बाकू का सेवन नहीं करेंगे सम्बन्धियों एवं जानकारी में सभी व्यक्तियों को भी जागरूक करते रहेंगे
इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक डॉ. मनीष कुमार ने कहा कि बच्चों में आजकल तनाव अधिक उत्पन्न हो रहा है नशे का आदी नहीं होना है इस पर पुरजोर बल दिया महाविद्यालय के कुलसचिव डॉ. कुमार शरतेन्दु शेखर ने उपस्थित सदर अस्पताल के विशेषज्ञ डाक्टरों का धन्यवाद किया कि उन्होंने अपना बहुमूल्य समय निकालकर नशा जनित बीमारियों पर प्रकाश डाला और उसमें बचाव के उपायों का सुझाव दिया
महाविद्यालय के मैनेजमेन्ट संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. श्याम आनन्द झा ने भी तम्बाकू निषेध पर अपना विचार व्यक्त किया