Saturday, March 07 2026

संजीव चौधरी का जनसुराज से मीनापुर विधानसभा से उम्मीदवारी तय

FIRSTLOOK BIHAR 07:26 AM बिहार

मुजफ्फरपुर के मीनापुर विधानसभा क्षेत्र से कदम दर कदम आगे बढ़कर जन सेवा के माध्यम से लोगों के बीच लोकप्रिय बन रहे संजीव चौधरी का जनसुराज से उम्मीदवार लगभग तय माना जा रहा है संजीव जिस तरह से बहुत कम उम्र में ही लोगों के बीच अपनी पैठ बनाकर सामाजिक दायित्व निभाते हुए कुशल राजनीतिज्ञ की श्रेणी में अपनी पहचान बना ली है वह जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है वह लोगों के बीच जाकर उनकी समस्या तो सुनता ही है, साथ ही मीनापुर प्रखंड मुख्यालय के पास ही हाल में एक जनता कार्यालय भी खोला है



जनता कार्यालय खोलने का मुख्य उद्देश्य यह है कि जिस किसी लोग का कोई जरूरी काम नहीं हो रहा है वे जनता कार्यालय में आकर अपनी समस्या को रखें, उसका निदान कराने का प्रयास किया जायेगा



राजनीति में सक्रिय संजीव ने जब जनसुराज का दामन थामा तो प्रशांत किशोर के उद्देश्यों को जनता के बीच बताना शुरू किया प्रतिदिन सुबह से रात तक जनता के बीच जाकर प्रशांत किशोर की दुर्दर्शिता को तो बताते ही हैं, पार्टी की मजबूती के लिए लोगों को तेजी से जोर भी रहे हैं सोमवार यानी 9 जून को संजीव चौधरी ने कई लोगों को पटना ले जाकर प्रशांत किशोर से मिलवाया और उन्हें जनसुराज की सदस्यता दिलवाई जिन्हें सदस्यता दिलवाई उसमें मुरारी साह – पंचायत समिति सदस्य, तुर्की पश्चिम, संजीव पटेल – पूर्व जदयू कार्यकर्ता, हरैया,मिथलेश कुमार – पूर्व भाजपा कार्यकर्ता, सिवाईपट्टी, मो. कलाम – राजद अध्यक्ष मानिकपुर,सिकंदर पासवान – मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा (भाजपा), मीनापुर,राम शोभित पासवान – सरपंच, मदारीपुर पंचायत(दो बार निर्वाचित),राज ठाकुर – पूर्व बजरंग दल कार्यकर्ता,दुर्गा सहनी – पूर्व उपमुखिया, राघोपुर सहित अन्य लोग शामिल थे

इस अवसर पर प्रशांत किशोर ने सभी नये जुड़े साथियों का तहे दिल से स्वागत किया और मीनापुर की स्थानीय समस्याओं व भविष्य की दिशा पर गहन विचार-विमर्श किया

प्रशांत किशोर ने कहा – जब सही लोग राजनीति में आते हैं, तभी सही राजनीति होती है – और तभी बिहार बदलेगा!

प्रशांत किशोर ने कहा कि इसी विश्वास और संकल्प के साथ हम सभी जन सुराज को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं बदलाव की यह मशाल अब नहीं रुकेगी!



Related Post