मुजफ्फरपुर : बी .पी. इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल, मिठनपुरा में गत एक सप्ताह से चल रहे समर कैंप का आज उत्साहपूर्ण समापन हुआ इस पूरे सप्ताह बच्चों ने मस्ती और मनोरंजन के साथ-साथ विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया कैंप में शूटिंग, पेंटिंग, म्यूज़िक, गिटार, कीपैड, ऑक्टापैड प्लेइंग, प्लांटेशन, ज़ुम्बा क्लास, बॉलीवुड एवं विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियाँ, वॉटर पार्क की मस्ती, पीवीआर में मूवी शो, क्रिकेट नेट प्रैक्टिस, नॉन-फायर कुकिंग, मॉकटेल जैसी कई व्यावहारिक गतिविधियों ने बच्चों को सीखने के साथ भरपूर आनंद भी प्रदान किया
समापन अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती दिव्या एवं संयुक्त निदेशक अक्षय कुमार द्वारा सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रतिभाग प्रमाण पत्र प्रदान किए गए
श्रीमती दिव्या ने अपने संबोधन में कहा कि समर कैंप का उद्देश्य गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को खेल-खेल में व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना है उन्होंने यह भी बताया कि इस बार अन्य विद्यालयों के बच्चों ने भी इस कैंप में भाग लेकर इसे और भी खास बना दिया
संयुक्त निदेशक अक्षय कुमार ने कैंप को सफल बनाने वाली पूरी रचनात्मक टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी की मेहनत और समर्पण के कारण यह कैंप इतनी सफलता के साथ संपन्न हुआ उन्होंने कहा कि बच्चों की आंखों में विदाई की उदासी यह दर्शाती है कि यह अनुभव उनके लिए कितना खास रहा उन्होंने आश्वस्त किया कि अगले वर्ष यह कैंप और भी अधिक मज़ेदार और रोमांचक गतिविधियों के साथ लौटेगा
कैंप का समापन श्रीमती दिव्या और संयुक्त निदेशक अक्षय कुमार के द्वारा हवा में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़ कर और कैंप की यादों को आकाश में उड़ाकर किया गया इसके पश्चात सभी बच्चों ने समूह चित्र खिंचवाया और एक-दूसरे को अलविदा कहा