Saturday, March 07 2026

पूर्व मंत्री ने कहा, लड़ाई लड़कर इस सुदूर गरीब गांव में खुलवाएंगे सरकारी विद्यालय

FIRSTLOOK BIHAR 05:07 AM बिहार

कांटी / मुजफ्फरपुर : राज्य के पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार बुधवार को बड़कागांव बिनमा के ढाह नोनिया टोला पहुंचे , जहां जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय लोगों के समस्या से रूबरू हुए जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके गांव का सर्वांगीण विकास नहीं होने के कारण जनप्रतिनिधियों के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त किया लोगों ने पूर्व मंत्री से बिजली की जर्जर स्थिति एवं मुख्य सड़क से गांव तक पक्की सड़क नहीं होने के वजह से आने - जाने में हो रही कठिनाईयों को दूर कराने को कहा





कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने बस्ती के अंदर बच्चों की पढ़ाई के लिए सरकारी स्कूल की व्यवस्था कराने का भी पूर्व मंत्री से कहा



मौके पर श्री कुमार ने बिजली विभाग के कर्मी को बुलाकर विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने को कहा उन्होंने विद्यालय एवं सड़क के मामले पर सक्षम अधिकारीयों से बात कर इस समस्या का निदान कराने का लोगों को आश्वासन दिया लोगों ने चुनाव के बाद जनप्रतिनिधि के द्वारा उनका सुधि नहीं लिए जाने पर भी गहरा आक्रोश व्यक्त किया लोगों ने श्री कुमार से कहा कि आप कांटी के गरीबों का विकास व सम्मान के लिए संघर्ष करें, हम सब आप के साथ हैं उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर श्री कुमार को समर्थन का वादा किया कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता व वार्ड सदस्य गणेश महतो ने किया

इस मौके पर पूर्व मुखिया रंजीत कुमार सिंह , पप्पू गुप्ता ,संतोष कुमार शाही, पूर्व वार्ड सदस्य मालती देवी, हरेंद्र महतो, उपेंद्र महतो,प्रभु दास, सिया देवी ,महादेव महतो, प्रभु साह, केदार महतो , भदई महतो, रामचंद्र सहनी, धाना देवी, रमेश महतो, ज्ञायंती देवी, मदन सिंह, रामनाथ महतो आदि लोगों ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाया





Related Post