Friday, March 06 2026

जनवादी संघर्ष मोर्चा द्वारा वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई

FIRSTLOOK BIHAR 05:12 AM बिहार

मुजफ्फरपुर : जनवादी संघर्ष मोर्चा ,बिहार द्वारा देश की महान स्वतंत्रता सेनानी महारानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई

यह कार्यक्रम मोर्चा के कार्यालय- आदर्श कॉलोनी, दामुचक में आयोजित किया गया, जनवादी संघर्ष मोर्चा के संरक्षक विधान पार्षद वंशीधर ब्रजबासी जी ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई की गाथा सिर्फ इतिहास नहीं, बल्कि हर संघर्षशील आत्मा के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है उन्होंने अंग्रेजी साम्राज्य को ललकारा और शौर्य की अद्वितीय मिसाल पेश की





कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रभात कुमार प्रभाकर (समन्वयक, जनवादी संघर्ष मोर्चा) ने अपने संबोधन में कहा, महारानी लक्ष्मीबाई केवल झांसी की रानी नहीं थीं, बल्कि वे भारतीय स्वाधीनता संग्राम की अमर प्रतीक थीं



उनकी बहादुरी, आत्मबलिदान और देशप्रेम आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेगा

विधान पार्षद के जिला प्रतिनिधि जफर आजम रब्बानी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में जब समाज को महिला सशक्तिकरण, साहस और स्वाभिमान की आवश्यकता है, तब रानी लक्ष्मीबाई का आदर्श और अधिक प्रासंगिक हो गया है

जनवादी संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक मो इश्तियाक ने महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भारत की जन-जन की रानी बताया बिहार युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनबंधु क्रांतिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष के लिए महारानी लक्ष्मीबाई का जीवन अनुकरणीय उदाहरण है कार्यक्रम के दौरान उनके जीवन और संघर्ष पर विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई, इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित समाजसेवी, जननेता एवं बुद्धिजीवी भी उपस्थित रहे, कार्यक्रम में में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही



Related Post