Saturday, March 07 2026

जन संवाद कार्यक्रम में बोले पूर्व मंत्री अजीत कुमार,गरीबों को सम्मान दिलाना हमारी प्राथमिकता

FIRSTLOOK BIHAR 13:43 PM बिहार

कांटी / मुजफ्फरपुर : राज्य के पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार बुधवार को कांटी क्षेत्र के कई गांव में जन संवाद कार्यक्रम चलाकर लोगों का समस्या सुना एवं मौके पर समस्याओं के निदान के लिए पहल किया क्षेत्र के छपरा रविदास टोला, बहुआरा एवं सिरसिया पासवान टोला में जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से गरीबों बस्ती के ज्वलंत समस्याओं से रूबरू हुए

जन संवाद कार्यक्रम में लोगों ने गांव के जर्जर सड़क, पेयजल की समस्या, विद्युत विभाग की मनमानी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित लोगों को पेंशन की सुविधा दिलाने, मतदाता सूची मे नाम दर्ज करने में बीएलओ द्वारा की जा रही मनमानी सहित कई अन्य मुद्दा को गंभीरता से उठाया



लोगों ने स्थानीय विधायक द्वारा चुनाव जीतने के बाद एक दिन भी गरीब बस्ती का सुधि नहीं लिए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की



लोगों के समस्या सुनने के उपरांत पूर्व मंत्री ने पीएचईडी, विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं स्थानीय बी डी ओ, सी ओ से बात कर कई समस्याओं का मौके पर निदान कराया

उन्होंने जर्जर सड़को का जीर्णोद्धार नहीं होने के लिए स्थानीय विधायक को जिम्मेवार बताते हुए कहा की विधायक के उदासीनता के कारण कांटी क्षेत्र के कई प्रमुख सड़क जर्जर हालत में है वैसे मैं गरीब बस्ती के सभी के प्रमुख सड़कों के जीर्णोद्धार के लिए अपने स्तर से पहल किया हूं , चुनाव से पहले सभी जर्जर प्रमुख सड़कों का हर हालत में जीर्णोद्धार कार्य शुरू कराएंगे उन्होंने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का अनुरोध किया

जन संवाद कार्यक्रम में मुखिया इंद्र मोहन झा , वार्ड पार्षद विजय राम ,वकील राम, उमेश निराला, संजय छायाकार, प्रमोद शाह, बबलू साह, राजू राम ,गुड्डू पासवान ,मनोज साह सुरेंद्र पटेल, विष्णु देव भगत, सुबोध रजक ,जितेंद्र शर्मा ,राज किशोर बैठा ,केदार राय सोनेलाल साह, संजय ठाकुर, पवन कुमार सिंह, सुजीत ठाकुर, देवेंद्र सिंह आदि प्रमुख लोगों ने अपनी महती भूमिका निभाया



Related Post