Saturday, March 07 2026

जल-नल योजना से गरीब बेहद परेशान, नहीं मिल पा रही है पेयजल की सुविधा: अजीत

FIRSTLOOK BIHAR 14:00 PM बिहार

कांटी / मुजफ्फरपुर : राज्य के पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता ई॰ अजीत कुमार ने शुक्रवार को मडवन प्रखंड के कई गांव में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्या सुनी एवं मौके पर अधिकारियों से बात कर कई मामलों का निष्पादन कराया क्षेत्र के मखदुमपुर कोदरिया, खलीलपुर नोनिया टोला, खलीलपुर मठ टोला एवं बोड़बारा गांव में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गरीब तबके के लोगों ने भाग लिया पूर्व मंत्री के समक्ष ग्रामीणों ने नल जल योजना की जर्जरता, विद्युत विभाग द्वारा एग्रीकल्चर कनेक्शन देने में की जा रही लापरवाही, सामाजिक सुरक्षा पेंशन का अर्हता रखने के बावजूद उसका लाभ नहीं मिलने तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज करने में बीएलओ द्वारा की जा रही आनाकानी जैसे मामले को गंभीरता से उठाया



पूर्व मंत्री ने मौके पर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के संवेदक व अधिकारी एवं विद्युत विभाग के अधिकारीयों से बात कर कडे लहजे में उन्हें सरकार के सोच के अनुरूप कोदरिया, खलीलपुर, बोड़बारा के गरीबों को शुद्ध पेयजल की सुविधा तत्काल उपलब्ध कराने एवं किसानों के बीच एग्रीकल्चर कनेक्शन खरीफ के बुआई से पूर्व हर हालत में उपलब्ध कराने को कहा





श्री कुमार ने नल जल योजना की जर्जरता पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा की एक तरफ सरकार इस योजना के माध्यम से हर एक गरीब परिवार को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं अधिकारियों के शिथिलता के वजह से क्षेत्र के अधिकांश जन जल योजना जर्जर हालत में है, जो गंभीर चिंता का विषय है उन्होंने जिलाधिकारी से इस मामले को संज्ञान में लेकर तुरंत कार्रवाई करने एवं गरीबों के घर तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का मांग किया

श्री कुमार ने कहा कि स्थानीय विधायक के शिथिलता के कारण कांटी क्षेत्र के गरीब बस्ती के लोग मूलभूत समस्या से आज भी वंचित है जनसंवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता मो॰ शमीम ने किया इस मौक़े पर सामाजिक कार्यकर्ता जयकिशन चौहान, जगलाल चौहान, सुन्देश्वर चौहान, शंभु महतो, लच्छू महतो, हरिनंदन राम, विनोद शर्मा, विकास कुमार, परशुराम राम, उमेश सिंह, शंकर पासवान, भोला शुक्ला, पप्पू मिश्रा, शशिभूषण साह, अमरनाथ ठाकुर, राजकुमार पासवान आदि लोगों ने कार्यक्रम में अपनी महती भूमिका निभाई



Related Post