गायघाट (मुजफ्फरपुर), संवाददाता प्रखंड अंतर्गत कांटा स्थित श्री राम जानकी मठ ठाकुरवाड़ी में आयोजित तीन दिवसीय हनुमान प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन शुक्रवार को विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु महोत्सव में शामिल हुए और वीर हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया
महोत्सव के अंतिम दिन हनुमान जी की प्रतिमा में प्राण-प्रतिष्ठा के साथ वैदिक मंत्रोच्चार व पूजन विधि संपन्न हुई
इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया आयोजन को सफल बनाने में दीपक मिश्रा बउआ जी एवं रौशन मिश्रा की अहम भूमिका रही
इस धार्मिक आयोजन में महंत तुलानंद दास, पूर्व शिक्षक राम प्रह्लाद मिश्र, प्रो. मनोज ठाकुर, मुखिया रेखा देवी, पंचायत समिति सदस्य संजागर कुमार सहनी, सरपंच पति टुनटुन मिश्र, विश्वनाथ चौधरी, दिलीप कुमार, रामप्रवेश मिश्र, ओम प्रकाश कंचन, अमरेश मिश्र, लाल बाबू सहनी, उमा शंकर ठाकुर, राघवेंद्र चौधरी, सोना बाबू, नरेंद्र ठाकुर, नागेंद्र चौधरी, नीतेश्वर चौधरी, मुन्ना, राहुल, बिट्टू, अलका, मोनिका समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित