मुजफ्फरपुर : राज्य के पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार मंगलवार को कांटी क्षेत्र के कई गांव में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्या सुनी एवं मौके पर अधिकारियों से बात कर कई मामलों का निदान कराया क्षेत्र के रक्सा बोखार चौक, टरमा दलित बस्ती, छपरा मनोरथ, श्रीसिंया काली स्थान एवं मानिकपुर दलित बस्ती मे आयोजित जन संवाद में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी हुई
पूर्व मंत्री श्री कुमार के समक्ष लोगों ने बिजली, सड़क की जर्जरता, पेयजल, दाखिल खारिज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं रोजगार से जुड़े कई मामलों को उठाया
पूर्व मंत्री ने सभी समस्यों को सुनने के उपरांत मौके पर अधिकारियों से बात कर कुछ मामले का निष्पादन कराया, वहीं उन्होंने कुछ अन्य बड़ी समस्याओं के निदान के लिए उच्च अधिकारियों से बात कर मामले का निष्पादन कराने का लोगों कोआश्वासन दिया
इस अवसर पर श्री कुमार ने रक्सा बोखार चौक पर एक जनसभा को भी संबोधित किया
जनसभा को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा की स्थानीय विधायक के निष्क्रियता व उदासीनता के कारण कांटी क्षेत्र समस्या के मकर जाल में बुरी तरह जकर गया है जिन लोगों ने बीते चुनाव में बढ़-चढ कर विधायक को जीताने मे अपना योगदान दिया था, आज वे भी अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं गांव में जाने के बाद केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा गरीबों के हित में चलाई जा रही योजना के अलावा कहीं कुछ नहीं दिख रहा है उन्होंने कहा कि आज समाज के गरीब तबके के लोग खासे परेशान हैं, उन्हें कोई सुनने वाला नहीं है जो गंभीर चिंता का विषय है श्री कुमार ने कहा की स्थानीय विधायक ने जनता के साथ चुनाव के वक्त जो वादा किया था उन वादों को पूरा करने में वे पूरी तरह विफल साबित हुए हैं आने वाले दिनों में कांटी के मतदाता मालिक निश्चित रूप से उन्हें सबक सिखाएंगे
जन संवाद कार्यक्रम में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मोoजहीर, मोo शमीम, नवल राय ,कमल राय, उपेंद्र राय, राजू राय, अमर राय , संजय राय, राजकुमार राय, पांचू राय,अवधेश सिंह, नागेंद्र पंडित, श्याम राय, ललन राय, रामप्रवेश राय, रामनरेश राय, गणेश राय, संजय पासवान, नीरज शाह , हरि राय, बीरेंद्र राय ,मनोज साह, गोनौर ठाकुर, अशोक ठाकुर ,शंभू ठाकुर , शिवनाथ ठाकुर, सहदेव पासवान , शैलेंद्र शर्मा ,बालेंद्र राय ,संजय राय ,चुल्हाई पासवान, विजय पासवान आदि लोगों ने महती भूमिका निभाया