Saturday, March 07 2026

डॉ मोनालिसा राय नियुक्त की गई मुजफ्फरपुर जिला आयुक्त गाईड

FIRSTLOOK BIHAR 02:45 AM बिहार

मुजफ्फरपुर : जिला मुख्य आयुक्त मुजफ्फरपुर द्वारा अनुशंसा के आलोक में राज्य आयुक्त से अनुमोदनोपरान्त डॉ मोनालिसा राय निदेशक ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल को मुजफ्फरपुर जिला आयुक्त गाईड के रूप में नियुक्त किया गया है भारत स्काउट्स और गाईडस युवाओं के लिए एक स्वैच्छिक गैर राजनीतिक शैक्षणिक आंदोलन है जो जाति, धर्म आदि के बिना भेद किए सभी के लिए खुला है, जिसका मूल उद्देश्य जीवन कौशल और सामाजिक जागरूकता विकसित करना है जिला आयुक्त गाईड के रूप में चयनित होने के उपरांत डॉ मोनालिसा ने कहा कि स्काउटिंग और गाईडिंग का मुख्य उद्देश्य छात्र/छात्राओं में चरित्र निर्माण, स्वस्थ्य आदतों का विकास के साथ-साथ हस्तकला में प्रशिक्षण और उपयोगी कौशल का विकास करना है



इन सभी गुणों को समाहित करने के बाद छात्राओं में उत्तम नागरिकता का विकास करना हमारी मुख्य प्राथमिकता होगी



आज के समय में जब समाज में व्यवहारिक और चारित्रिक अवमुल्यन हो रहा है वैसी परिस्थिति में स्काउटिंग और गाईडिंग की महत्ता बढ़ गई है मैं जिला आयुक्त गाईड के रूप में इसके संस्थापक लॉड बेडेन पॉवेल द्वारा संकलिप्त उद्देश्यों को धरातल पर लाने का यथासंभव कोशिश करूँगी इस अवसर पर राय एजुकेशन ग्रुप ऑफ इन्स्टीच्यूशन की सचिव डॉ0 (प्रो0) तारण राय ने शुभकामना देते हुए कहा कि आज समाज में तेजी से बदलाव हो रहा है ऐसी परिस्थिति में छात्राओं को समय के अनुकूल तैयार करने हेतू शारीरिक, बौद्धिक, अध्यात्मिक और सामाजिक क्षमताओं के विकास में डॉ0 मोनालिसा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी इस अवसर पर नरेन्द्र कुमार, संजीत कुमार, गोविंद कुमार, संजीव कुमार, सुनिल कुमार, सुश्री स्वेता कुमारी, सुश्री नुपुर, ऋचा, दिव्या सिंह, ज्योति, एवं सुरभी आदि ने डॉ मोनालिसा को बधाई दिया

अध्यक्ष ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल, रेपुरा, मारकन, मुजफ्फरपुर



Related Post