Friday, March 06 2026

आरबीबीएम कॉलेज में विदाई समारोह का आयोजन

FIRSTLOOK BIHAR 14:21 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : राम वृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय में इतिहास विभाग की छात्राओं द्वारा धूमधाम से विदाई समारोह मनाया गया!प्राचार्य डॉ ममता रानी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह विदाई जीवन का एक आवश्यक पड़ाव है, जहां से आगे की यात्रा तय होती है! उन्होंने छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं! उन्होंने तृतीय वर्ष स्नातक की छात्राओं को चाभी का रिंग उपहार स्वरूप दिया! इस अवसर पर मिस फेयरवेल के चुनाव की लिए तीन राउन्ड की प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसके बाद तीन विजेता घोषित किए गए! प्रथम स्थान मुस्कान को, द्वितीय स्थान तन्नु को और तृतीय स्थान चाँदनी को मिला! प्राचार्य मैडम ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया!विभागाध्यक्ष डॉ. चेतना वर्मा ने पूरे कार्यक्रम को संबोधित कर छात्राओं का उत्साह वर्धन किया! कार्यक्रम का संचालन सौम्या ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन तन्नु कुमारी ने किया! कार्यक्रम में विभाग के शिक्षक डॉ अशोक कुमार निगम तथा डॉ. शिप्रा आनंद की भी महत्वपूर्ण भागीदारी रही! कार्यक्रम में डॉ. नूपुर वर्मा , डॉ अंकिता सिंह, डॉ अंजू सिंह, डॉ.हेमा कुमारी, डॉ. प्रियंका, डॉ. अफरोज, डॉ अन्नू कुमारी .डॉ अभय कुमार, डॉ विनीता रानी, डॉ अनुपम, डॉ मिंटो, डॉ. रागिनी, डॉ सबीना, डॉ राकेश कुमार आदि मौजूद रहे! दर्शक दीर्घा में भारी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति भी रही!









Related Post