Sunday, September 13 2026

नल-जल योजना को प्रभावी बनाने के लिए अतिशीघ्र हो पहल : अजीत

FIRSTLOOK BIHAR 12:04 PM बिहार

कांटी / मुजफ्फरपुर : राज्य के पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार शनिवार को कांटी क्षेत्र के कई गांवों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर लोगों के समस्याओं से रूबरू हुए इस दौरान ग्रामीणों ने श्री कुमार के समक्ष नल - जल की समस्या को प्राथमिकता पर रखते हुए लोगों ने पीएचईडी विभाग के उदासीनता पर गहरी नाराजगी व्यक्त की जन संवाद कार्यक्रम में लोगों ने कहा की सरकार गांव के गरीबों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए काफी गंभीर है,लेकिन पीएचईडी विभाग के अधिकारीयों के उदासीनता के कारण अधिकांश गांवों में गरीब तबके के लोगों को अपेक्षित शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है





लोगों को सुनने के उपरांत श्री कुमार ने मौके पर जिलाधिकारी से बात कर कांटी- मरवन के कुछ गांव के पेयजल समस्या से उन्हें अवगत कराया , वही उनसे इस योजना का विस्तृत समीक्षा कर बंद पड़े नल-जल योजना को यथाशीघ्र चालू करने तथा जिम्मेदार कर्मियों पर शीघ्र सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया



जिलाधिकारी ने पूर्व मंत्री को चिन्हित स्थान पर लगे नल-जल स्कीम का जांच करा कर चालू कराने तथा दोषी कर्मियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया

जन संवाद कार्यक्रम में लोगों ने बिजली, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े कई मामले को रखा मौके पर संबंधित अधिकारियों से बात कर श्री कुमार ने कई समस्याओं का निदान कराया जन संवाद कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता मो शमीम ,जय किशन कुमार चौहान ,नागेंद्र पंडित ,जगलाल चौहान ,प्रभु चौहान ,योगेंद्र चौहान, शीतल चौहान, कृष्णनंदन चौहान, विनोद शर्मा ,हरिनंदन राम, विजय सहनी , रंजीत चौधरी, नवल राय ,पूर्व मुखिया राम लखन राय, हरि राय ,गोपाल राय, दिनेश राय, जोगेंद्र राय, प्रसिद्ध राय, शंकर ठाकुर, रणजीत राय, सुबोध राय ,शिवजी ठाकुर, ललन पांडे, चंदन पांडे, अजय श्रीवास्तव, सुजीत कुमार सिंह , सुरेंद्र पंडित, राम प्रवेश पंडित, मक्खन राम, रामचंद्र पंडित ,रामाशीष राम, सीता देवी , विनोद राम, सुबोध ठाकुर, लोचन पासवान, अखिलेश पासवान, बद्री पासवान ,डॉक्टर कमल देव राम, राधेश्याम पासवान, हरिश्चंद्र ठाकुर ,अवधेश कुशवाहा ,प्रभु कुशवाहा ,संतोष ठाकुर आदि ने अहम भूमिका निभाया



Related Post