मुजफ्फरपुर : आईसीएसई बोर्ड हर वर्ष विभिन्न खेलों का ज़ोनल, रीजनल एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन करता है इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना तथा देश के लिए खेलने की इच्छा रखने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को विद्यालय स्तर से ही उचित मंच प्रदान करना है ये बातें इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक सुमन कुमार ने कही
सुमन कुमार ने कहा कि इसी कड़ी में सत्र 2025-26 के अंतर्गत ज़ोनल अंडर-14 एवं अंडर-17 बॉयज़ और गर्ल्स वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ बीपी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल, मुजफ्फरपुर के प्रांगण में कल भव्य रूप से हुआ
इस टूर्नामेंट में पटना ज़ोन के अंतर्गत आने वाले सभी आईसीएसई स्कूलों ने भाग लिया कल के मुकाबलों में पटना, मोकामा, बक्सर एवं मुजफ्फरपुर के विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए –
अंडर-17 बॉयज़ वर्ग में बक्सर के कैरेमल स्कूल की टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर खिताब अपने नाम किया
वहीं अंडर-14 बॉयज़ एवं गर्ल्स दोनों वर्गों में मुजफ्फरपुर के बीपी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल की टीमों ने विजेता बनकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया
आज के कार्यक्रम का उद्घाटन मुजफ्फरपुर की माननीय मेयर निर्मला साहू एवं इंद्रप्रस्थ ग्रुप आफ स्कूलस के अध्यक्ष सुमन कुमार द्वारा किया गया दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया साथ ही निर्मला साहू को शॉल प्रदान कर सुमन कुमार ने सम्मानित किया तत्पश्चात मोटिवेशनल सोंग आशाएं आशाएं के द्वारा बच्चों और खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गई खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों से मुलाकात किया
यह टूर्नामेंट न केवल विद्यार्थियों में खेल भावना का विकास करता है, बल्कि अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व क्षमता जैसी महत्वपूर्ण जीवन मूल्यों को भी सुदृढ़ करता है
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर मिस्टर सिद्धार्थ राणा ,श्री संजीत कुमार ,श्री आशीष कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा कार्यक्रम से जुड़ी हुई उद्घोषणाएं भावना नंदा ने की कार्यक्रम के अंत में सभी खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट देखकर सम्मानित करते हुए विद्यालय के संयुक्त निदेशक श्री अक्षय कुमार ने कहा की बीपी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल बच्चों की भलाई के लिए हर क्षेत्र में अग्रणी रहा है और उसकी कोशिश रही है कि वह बच्चों के सर्वांगीण विकास में अपना पूर्ण योगदान दे