मुजफ्फरपुर : आज इंद्रप्रस्थ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की संस्थापक मधु प्रसाद द्वारा मानव सेवा के भाव से स्थानीय वृद्धाश्रम का दौरा किया गया इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों के बीच पौधे, बिस्किट, मिठाइयाँ तथा आवश्यक दैनिक उपयोग की वस्तुएँ वितरित कीं
साथ ही, वृद्धाश्रम के संचालन हेतु कुछ आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की गई, जिससे वहाँ के रहवासियों की दैनिक आवश्यकताओं को सुचारु रूप से पूरा किया जा सके
श्रीमती मधु प्रसाद ने इस अवसर पर कहा कि—
"समाज के बुज़ुर्ग हमारे अनुभव और आशीर्वाद का अमूल्य स्रोत हैं उनके प्रति सेवा और सम्मान भाव ही हमारी सच्ची संस्कृति है"
इंद्रप्रस्थ संस्थान ने हमेशा शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों को भी प्राथमिकता दी है भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों के लिए सहयोग जारी रहेगा
इस अवसर पर संस्थान के कुछ से जुड़े लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने सेवाकार्य में भागीदारी निभाई और बुज़ुर्गों के साथ समय बिताया