Saturday, March 07 2026

मतदाताओ का पुनरीक्षण,नाम काटने के लिये नही,वास्तविक भारतीय का नाम जोड़ने के लिये : बी एल संतोष

FIRSTLOOK BIHAR 11:48 AM बिहार

मुज़फ्फरपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे और उसी क्रम मे आज 13 जुलाई को मुजफ्फरपुर मे उत्तर बिहार के संगठनात्मक कार्यशाला मे शामिल हुयेउनका यह दौरा बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है संतोष की अध्यक्षता में मुजफ्फरपुर में एक अहम संगठनात्मक बैठक हुई, जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित पार्टी के कई राष्ट्रीय और प्रदेश वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुये





इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करना और संगठन को मजबूत करना है



संतोष का यह दौरा भाजपा के मिशन 2025 का हिस्सा है, जिसके तहत पार्टी बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की स्थिति को और सशक्त करने की योजना बना रही है बैठक में संगठन महापर्व की उपलब्धियों की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की संगठनात्मक गतिविधियों का रोडमैप तैयार किया गया

इसके अलावा, नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार में शामिल भाजपा कोटे के मंत्रियों के कामकाज का आकलन भी कोर ग्रुप की बैठक में किया गया मोदी सरकार और नीतिश सरकार के कामकाज को जन जन यानि बूथ स्तर पर पहुंचाने की बात की गयी,बूथ टोली बनाकर घर घर मे अपने सरकार के कार्यो का उल्लेख करना है और नव मतदाताओ को लालू-राबङी शासन की कुव्यवस्था,जंगलराज की स्थिति पर भी चिंता और चर्चा करनी है

संतोष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ भी चर्चा करेंगे ताकि संगठन और वैचारिक समन्वय को और मजबूत किया जा सके बैठक में बिहार में प्रवासी मतदाताओं तक पहुंचने की रणनीति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा

भाजपा ने पहले ही 150 जिलों में प्रवासी बिहारी मतदाताओं से संपर्क करने की योजना बना ली है ताकि वे दीपावली-छठ के दौरान बिहार लौटकर मतदान करें इस रणनीति को एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत लागू किया जा रहा है पार्टी ने इस साल मार्च में बिहार दिवस समारोह के दौरान भी प्रवासी मतदाताओं से संपर्क किया था, और अब इस डेटा को एक ऐप पर अपलोड करने की प्रक्रिया चल रही है



बीएल संतोष को संगठनात्मक कौशल और चुनावी रणनीति में महारत हासिल है कर्नाटक में 8 साल तक भाजपा के संगठन महामंत्री रहने के बाद 2014 में उन्हें दक्षिणी राज्यों का प्रभारी बनाया गया थाअब उनके रणनीतिक कौशल का उपयोग बिहार विधानसभा चुनाव मे होना तय है 2019 में उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया, जो पार्टी में दूसरा सबसे शक्तिशाली पद माना जाता है यह बैठक बिहार विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को एकजुट करने और मतदाताओं तक पहुंचने की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए महत्वपूर्ण है

पार्टी के वरिष्ठ नेतागण का कहना है कि संतोष की अगुवाई में बीजेपी बिहार में अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए आक्रामक रणनीति अपनाएगी

उत्तर बिहार का प्रांतीय कार्यशाला 13 जुलाई रविवार को मुजफ्फरपुर के होटल ब्लू डायमंड में आयोजित किया गया इस कार्यशाला में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के शीर्ष पदाधिकारी शामिल हुये

बैठक में संगठन को सशक्त बनाने की रणनीति तैयार की गयीबिहार विधानसभा चुनाव से पहले बड़े स्तर पर संगठनात्मक बैठक कर प्रदेश के नेताओं को प्रशिक्षित कर नया टास्क दिया गया इसे अब नीचे क्रम में बूथ स्तर तक उतारा जाएगा और बूथ को सशक्त बनाया जायेगा

प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार पुनौराधाम में माता सीता का भव्य मंदिर निर्माण करवा रही हैइसलिए भगवान श्री राम एवं माता जानकी का आशीर्वाद एनडीए को प्राप्त होगा

Related Post